SSC: एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी परीक्षा केंद्र से संबधित नोटिस जारी किया, 3.50 लाख से अधिक पंजीकरण
Saurabh Pandey | August 5, 2025 | 08:24 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार निर्धारित मॉड्यूल का उपयोग करके एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करके अपने आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी और प्रवेश प्रमाणपत्रों के संबंध में एक बड़ा अपडेट जारी किया है। कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षाएं 6 से 8 अगस्त तक भारत के 85 शहरों के 157 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
इस परीक्षा के लिए 3.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से लगभग 79 प्रतिशत उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान चुनी गई उनकी पहली तीन प्राथमिकताओं में से परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।
शहर के बीच औसत दूरी
शेष उम्मीदवारों को आस-पास के स्थानों में केंद्र आवंटित किए गए हैं, जहां उम्मीदवारों के आवासीय पते और उनके निर्धारित शहर के बीच औसत दूरी लगभग 220 किलोमीटर है।
उम्मीदवार निर्धारित मॉड्यूल का उपयोग करके एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करके अपने आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं।
आयोग ने यह भी बताया है कि परीक्षा के दौरान प्रवेश प्रमाणपत्र एसएससी द्वारा अपने पास रखा जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए अपने प्रवेश पत्र की एक प्रति डाउनलोड करके रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल