SSC MTS Exam 2026: एसएससी एमटीएस-हवलदार शिफ्ट 1 परीक्षा कुछ केंद्रों पर रद्द, नई तिथि की घोषणा जल्द
Saurabh Pandey | February 12, 2026 | 04:05 PM IST | 2 mins read
आयोग ने उम्मीदवारों को सूचित किया है कि प्रभावित शिफ्टों को पुनर्निर्धारित किया जाएगा और नए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा एमटीएस और हवलदार पदों के लिए 7,948 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2025 तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से देश भर के कुछ परीक्षा केंद्रों पर रद्द की गई है।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
एसएससी एमटीएस 2026 की प्रथम चरण की परीक्षा, जो 11 फरवरी को कर्नाटक-केरल क्षेत्र (केकेआर), मध्य क्षेत्र (सीआर) और पूर्वी क्षेत्र (ईआर) के कुछ केंद्रों पर आयोजित की जानी थी, अप्रत्याशित तकनीकी और प्रशासनिक कठिनाइयों के कारण रद्द कर दी गई। निष्पक्षता और परीक्षा की अखंडता बनाए रखने के लिए आयोग ने परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया।
आयोग ने एक नोटिस जारी कर बताया है कि केवल कुछ ही केंद्र प्रभावित हुए हैं। परीक्षा रद्द होने से प्रभावित उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि नई तिथि की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी और उन्हें संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे।
एसएससी एमटीएस परीक्षा कम से कम आठ राज्यों - कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार, साथ ही केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रद्द कर दी गई है। क्षेत्रीय कार्यालयों ने विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा रद्द होने के संबंध में अलग-अलग नोटिस जारी किए हैं।
11 फरवरी को रद्द परीक्षा की नई डेट जल्द
कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा कर दी है। झांसी और गोरखपुर में 4, 5 और 6 फरवरी को रद्द हुई परीक्षाएं अब 13 फरवरी को होंगी। अन्य केंद्रों पर 11 फरवरी को रद्द हुई परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही क्षेत्रीय वेबसाइट पर की जाएगी।
आयोग ने उम्मीदवारों को सूचित किया है कि प्रभावित शिफ्टों को पुनर्निर्धारित किया जाएगा और नए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा एमटीएस और हवलदार पदों के लिए 7,948 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
इन सेंटर्स पर रद्द हुई परीक्षाएं
उत्तर प्रदेश में अलग-अलग तारीखों पर परीक्षाएं रद्द हुईं। इनमें झांसी में संस्कार अकादमी और एलएम पब्लिक स्कूल, प्रयागराज में केंद्रीय सदन और गोरखपुर में शिफा ऑनलाइन सेंटर शामिल हैं। कर्नाटक में, 11 फरवरी को मैसूर के आदित्य टेक पार्क और चंदना रिसोर्स सेंटर, साथ ही कालीबुरागी के माइंड्स सॉल्व और शेट्टी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई। बिहार में भी तकनीकी समस्याओं के कारण कुछ केंद्रों पर परीक्षाएं रद्द हुईं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’