Abhay Pratap Singh | February 12, 2026 | 01:52 PM IST | 2 mins read
एनटीपीसी ईईटी भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को ई-1 ग्रेड के तहत 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

नई दिल्ली: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) में विज्ञापन संख्या14/24 के अंतर्गत गेट (GATE) 2025 के माध्यम से इंजीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (EET) के पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर अंतिम तिथि 25 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
एनटीपीसी इंजीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 515 पदों को भरा जाएगा, जिसमें ईईटी (इलेक्ट्रिकल) के 165 पद, ईईटी (मैकेनिकल) के 210 पद, ईईटी (इलेक्ट्रॉनिक/इंस्ट्रुमेंटेशन) के 125 पद और ईईटी (कंप्यूटर साइंट/ आईटी) के 15 पद शामिल हैं। एनटीपीजी ईईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी, 2026 से शुरू है।
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी/AMIE में न्यूनतम 65% अंकों में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री (एससी/ एसटी/ दिव्यांग के लिए 55%) संबंधित स्ट्रीम में हो। साथ ही, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 स्कोरकार्ड हो। अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन के लिए पात्र हैं।
आवेदक की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार जैसे एससी, एसटी को ऊपरी आयु-सीमा में 5 वर्ष; ओबीसी कैंडिडेट को 3 वर्ष, पीडब्ल्यूडी-जनरल/ईडब्ल्यूएस को 10 साल, पीडब्ल्यूडी-ओबीसी को 13 वर्ष, पीडब्ल्यूडी-एससी/ एसटी कैंडिडेट को 15 साल की छूट दी गई है।
एनटीपीसी ईईटी एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। चयन प्रक्रिया में गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल है। अधिक जानकारी के लिए एनटीपीसी करियर्स पोर्टल पर एनटीपीसी ईईटी नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार एनटीपीसी इंजीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं: