SSC MTS Admit Card 2024: एसएससी एमटीएस, हवलदार परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 30 सितंबर से एग्जाम
Santosh Kumar | September 19, 2024 | 04:33 PM IST | 2 mins read
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/शारीरिक मानक टेस्ट (पीएसटी) शामिल हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी एमटीएस 2024 परीक्षा के लिए हॉल टिकट 2024 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया था, वे एसएससी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आयोग ने उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर क्षेत्रों के लिए एसएससी एमटीएस, हवलदार परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए हैं। एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती परीक्षा 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 9583 पद भरे जाएंगे, जिसमें 6144 मल्टी-टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) और 3439 हवलदार के पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी, दोनों सत्र अनिवार्य होंगे।
SSC MTS Admit Card 2024: परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। सत्र I और सत्र II के सामान्य जागरूकता अनुभाग के प्रश्न अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में पूछे जाएंगे। सत्र I में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। सत्र II में, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक का नकारात्मक अंकन होगा।
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) शामिल हैं। पीईटी और पीएसटी केवल हवलदार पद के लिए होंगे। आयोग ने इससे पहले उम्मीदवारों के एप्लिकेशन स्टेटस लिंक एक्टिव किए थे।
SSC MTS Admit Card 2024: ऐसे करें चेक
एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2024 उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं-
- एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाएं।
- होम पेज पर एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें, और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें सभी विवरण की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल