SSC JE Admit Card 2026: एसएससी जेई पेपर 1 एडमिट कार्ड 2 नवंबर की परीक्षा के लिए ssc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | October 30, 2026 | 04:55 PM IST | 1 min read
एसएससी ने जूनियर इंजीनियर टियर 1 परीक्षा के लिए एसएससी जेई एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए है, जिनकी परीक्षा 2 नवंबर 2026 को है।
नई दिल्ली :
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2 नवंबर 2026 को होने वाली एसएससी जेई 'पेपर 1' परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर, अपने रजिस्टर्ड लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना 'जूनियर इंजीनियर' एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोज करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर नेम के रूप में पंजीकरण संख्या और पासवर्ड (जन्म तिथि) के साथ ही कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपनी परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा केंद्र की जांच कर लें। एसएससी जेई पेपर 1 अब क्वालीफाइंग नेचर का होगा, इसे सिर्फ पास करना अनिवार्य है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- 'एडमिट कार्ड' या 'कैंडिडेट लॉगिन' सेक्शन पर क्लिक करें।
- एसएससी जेई परीक्षा 2026 पेपर 1' के एडमिट कार्ड लिंक को खोजें।
- अब दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसी जरूरी लॉगिन जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
- अब एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक कर लें।
- अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसकी एक कॉपी प्रिंट कर लें।
एडमिट कार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा की तारीख
- शिफ्ट और रिपोर्टिंग का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश
SSC JE Exam Schedule 2026: परीक्षा तिथि
एसएससी जेई 'पेपर 1' परीक्षा 2 से 6 नवंबर 2026 तक, और 'जूनियर इंजीनियर (टेलीकम्युनिकेशन)' के लिए 30 नवंबर और 1 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]HPPSC Medical Officer Exam 2026: एचपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड डाउनलोड चरण जानें
एचपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर जनरल विंग चयन प्रक्रिया के चरण-1 में पेपर 1 (ऑब्जेक्टिव टाइप स्क्रीनिंग टेस्ट) और पेपर 2 (डिस्क्रिप्टिव सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट) शामिल किया गया है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार