SSC JE 2025 Notification: एसएससी जेई अधिसूचना ssc.gov.in पर जारी, जानें आवेदन प्रक्रिया, लास्ट डेट, पात्रता
Santosh Kumar | June 30, 2025 | 09:03 PM IST | 2 mins read
एसएससी जेई भर्ती परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार जो भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना में आवेदन की अंतिम तिथि, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से दी गई है।
एसएससी जेई 2025 भर्ती सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और अन्य इंजीनियरिंग शाखाओं में योग्य उम्मीदवारों के लिए है। इसके जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
एसएससी जेई भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025 रात 11 बजे तक है। अभ्यर्थी 22 जुलाई तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन पत्र में सुधार करने की विंडो ओपन की जाएगी।
SSC JE 2025 Notification: एसएससी जेई आवेदन शुल्क
आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। एसएससी जेई आवेदन शुल्क उम्मीदवारों को 100 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा।
जबकि, एसटी, एससी, दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूबीडी) और महिला उम्मीदवारों तथा आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए जारी नोटिस चेक कर सकते हैं।
SSC JE Notification 2025: एसएससी जेई पात्रता मानदंड
उम्मीदवार की अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 और 32 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों जैसे एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी/एक्स सर्विस मैन के अंतर्गत आने वाले आवेदकों को भी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही, कुछ पदों के लिए कार्य अनुभव की भी आवश्यकता हो सकती है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।
SSC JE 2025 Notification: एसएससी जेई आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एसएससी जेई भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, Quick Links सेक्शन में Apply लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर दिख रहे एसएससी जेई 2025 एप्लीकेशन लिंक को खोलें।
- नए यूजर हैं तो पंजीकरण करें अन्यथा अपनी आईडी लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- पुष्टिकरण पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार