SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा? डायरेक्ट लिंक और आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | April 10, 2025 | 09:36 AM IST | 2 mins read
एसएससी जीडी कांस्टेबल स्कोरकार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, कैटेगरी, जन्म तिथि, सामान्यीकृत अंक और परिणाम की स्थिति जैसे विवरण शामिल होंगे।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा ऑनलाइन मोड में एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद जीडी कांस्टेबल परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता पड़ सकती है। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से एसएससी कुल 39,481 पदों को भरेगा, जिनमें से 35,612 पद पुरुष कैंडिडेट और 1,688 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), एसएसएफ में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफल मैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के पदों पर की जाएगी।
एसएससी जीडी कांस्टेबल स्कोरकार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, कैटेगरी, जन्म तिथि, अंक और परिणाम की स्थिति जैसे विवरणों की जांच कर सकेंगे। बता दें कि, आयोग की ओर से एसएससी जीडी कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर की 4 मार्च को जारी की गई थी और 9 मार्च तक आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया था।
आयोग जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 के साथ ही कटऑफ अंकों की भी घोषणा करेगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (सीबीटी), पीईटी/पीएसटी और मेडिकल परीक्षा को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SSC GD Constable Result Date 2025: कैसे डाउनलोड करें?
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- जीडी कांस्टेबल परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम पीडीएफ को जांचें और कट-ऑफ अंक देखें।
- परिणाम और कटऑफ पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा