SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम ssc.gov.in पर जल्द जारी होगा, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | April 16, 2025 | 07:25 PM IST | 2 mins read
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2025 के साथ ही आयोग कट ऑफ अंक, स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जल्द ही एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2025 (SSC GD Constable Result 2025) घोषित किया जाएगा। आयोग की घोषणा के बाद जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2025 के साथ ही आयोग कांस्टेबल जीडी पदों के लिए कट ऑफ अंक, स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगा। आयोग ने देशभर में 4 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में कांस्टेबल (GD) के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी।
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 लिंक अपलोड होने के बाद कैंडिडेट अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से स्कोरकार्ड देख सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा - 2025 में सिपाही के लिए कुल 39481 पदों को भरा जाएगा।
एसएससी जीडी कांस्टेबल चयन प्रक्रिया के अनुसार, सीबीई में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को आयोग द्वारा PST/PET के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) CAPF द्वारा अंतिम रूप से निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। DME/DV के समय उम्मीदवारों की पात्रता/दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जाएगी।
आयोग ने प्रोविजनल आंसर की 4 मार्च को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो 9 मार्च, 2025 को बंद कर दी गई थी। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट कर सकते हैं।
SSC GD Constable Result 2025 Kab Aayega: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसएससी कांस्टेबल रिजल्ट निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “रिजल्ट” टैब पर क्लिक करें।
- “एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रोल नंबर या नाम खोजने के लिए Ctrl+F का उपयोग कर सकते हैं।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई