SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट ssc.gov.in पर जल्द, आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | March 16, 2025 | 10:34 AM IST | 2 mins read
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 भर्ती परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जल्द ही एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया जाएगा। आयोग की घोषणा के बाद जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। आयोग द्वारा जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 के साथ ही कट-ऑफ अंक और मेरिट सूची भी जारी की जाएगी। एसएससी जीडी कांस्टेबल मेरिट लिस्ट 2025 में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट आगे की प्रक्रिया में शामिल होंगे।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी को किया गया था। एसएससी जीडी कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट 4 मार्च को उपलब्ध करा दी गई थी और उम्मीदवारों को 9 मार्च तक आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया था।
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और चिकित्सा परीक्षा को शामिल किया गया है। जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया के सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में रखा जाएगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कर्मचारी चयन आयोग एसएसएफ (सचिवालय सुरक्षा बल), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। नियमित अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक एसएससी वेबसाइट की जांच करनी चाहिए।
SSC GD Constable exam result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- एसएससी जीडी रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम पीडीएफ खोलें और अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
- बाद में उपयोग के लिए पीडीएफ को डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार