SSC GD Result 2024: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट, ssc.gov.in पर जल्द होगा जारी
Saurabh Pandey | June 17, 2024 | 05:20 PM IST | 1 min read
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जल्द ही एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी करेगा। एसएससी जीडी रिजल्ट पीडीएफ में कट-ऑफ अंक और मेरिट सूची होगी। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sc.gov.in पर रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना होगा।
एसएससी जीडी कट-ऑफ 2024 राज्य-वार, श्रेणी-वार और बल-वार जारी किया जाएगा। एसएससी जीडी मेरिट सूची 2024 में जीडी कॉन्स्टेबल पीईटी/पीएसटी राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल होंगे।
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एसएसएफ में कॉन्स्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स परीक्षा, 2024 में राइफलमैन (जीडी) के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) 20 फरवरी से 7 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 3 अप्रैल को जारी की गई थी और आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2024 तक थी।
SSC GD Result 2024: रिक्तियों का विवरण
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के तहत 46617 पदों को भरा जाना है, जिनमें से 12076 बीएसएफ के लिए, 13632 सीआईएसएफ के लिए, 9410 सीआरपीएफ के लिए, 1926 एसएसबी के लिए, 6287 आईटीबीपी के लिए, 2990 असम राइफल्स के लिए और 296 एसएसएफ के लिए हैं।
SSC GD Result 2024: रिजल्ट चेक करने का तरीका
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एसएससी जीडी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- अब रिजल्ट पेज डाउनलोड करें।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा