SSC GD Final Answer Key 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर की ssc.gov.in पर घोषित, मार्कशीट भी जारी
Santosh Kumar | June 26, 2025 | 05:52 PM IST | 1 min read
एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर की और व्यक्तिगत अंक 26 जून से 10 जुलाई 2025 तक आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर की और मार्कशीट जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2025 और रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक पोर्टल पर चेक कर सकते हैं। आयोग द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 रिजल्ट 17 जून, 2025 को जारी किया गया।
जारी नोटिस के अनुसार, एसएससी जीडी फाइनल आंसर-की और व्यक्तिगत अंक 26 जून से 10 जुलाई 2025 तक आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे। इसलिए उम्मीदवार समय रहते मार्कशीट और आंसर-की डाउनलोड कर लें।
इस भर्ती के जरिए बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनआईए और एसएसएफ में रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई और इसमें लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया।
SSC GD Constable Result 2025: कुल 3,91,599 अभ्यर्थी सफल
भर्ती परीक्षा में कुल 25,21,839 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस परीक्षा में 40,047 महिला अभ्यर्थी और 3,51,552 पुरुष अभ्यर्थी अगले चरण के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। कुल 3,91,599 अभ्यर्थी एसएससी जीडी परीक्षा में सफल हुए हैं।
एसएससी ने इस बार कुल 53,690 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की, जो हाल के वर्षों में सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। उम्मीदवारों को राज्य, श्रेणी और बल के अनुसार कट-ऑफ अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है।
Also read SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट घोषित, डाउनलोड करें पीडीएफ फाइल
SSC GD Constable Answer Key: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2025 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'आंसर की' सेक्शन पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
- एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर की स्क्रीन पर दिखेगी।
- अंको की गणना करें और आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा