SSC Constable GD Re-Exam 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 30 मार्च को दोबारा होगी आयोजित
Abhay Pratap Singh | March 20, 2024 | 10:17 PM IST | 2 mins read
एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2024 का आयोजन इससे पहले 20 फरवरी से 7 मार्च तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए दोबारा परीक्षा तिथि की घोषणा की है। जारी शेड्यूल के अनुसार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एसएसएफ कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफलमैन (जीडी) भर्ती के लिए 30 मार्च को पुन: परीक्षा आयोजित की जाएगी।
एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2024 का आयोजन इससे पहले 20 फरवरी से 7 मार्च तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। आयोग द्वारा 16,185 उम्मीदवारों के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का दोबारा आयोजन किया जाएगा।
आयोग ने जारी सूचना में बताया कि, “जिन उम्मीदवारों ने कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, पटना, देहरादून, डिब्रूगढ़, रूड़की, ईटानगर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हजारीबाग, मेरठ, अहमदाबाद, नई दिल्ली और गया स्थित परीक्षा केंद्रों में उपस्थित हुए थे, उनके लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 दोबारा आयोजित की जाएगी।”
एसएससी ने जारी अधिसूचना में बताया कि एसएससी जीडी री-एग्जाम 2024 के लिए एडमिट कार्ड और परीक्षा कार्यक्रम के बारे में उम्मीदवारों के लिए अधिक जानकारी जल्द आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दी जाएगी। वहीं, आयोग द्वारा नई अधिसूचना में परीक्षा शहरों की सूची जारी कर दी गई है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा कुल 81 पालियों में आयोजित होगी।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), मेडिकल एग्जाम और दस्तावेज सत्यापन राउंड में उपस्थित होना होगा। एसएससी जीडी 2024 भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 26,146 रिक्तियां भरी जाएंगी।
बताया गया कि एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 समाप्त होने के बाद अप्रैल माह के पहले सप्ताह में उत्तर कुंजी जारी की जा सकती है। आंसर की के खिलाफ उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का मौका भी दिया जाएगा। इसके बाद आयोग द्वारा एसएससी कांस्टेबल जीडी फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल