SSC GD Constable Answer Key 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की ssc.nic.in पर जल्द होगी जारी
Abhay Pratap Singh | March 11, 2024 | 04:26 PM IST | 1 min read
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 7 मार्च 2024 तक किया गया था। प्रोविजनल आंसर की में उम्मीदवार आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा जनरल ड्यूटी कांस्टेबल 2023 (जीडी कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए जल्द उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
एसएससी जीटी कांस्टेबल आंसर की स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर घोषित करेगा। एसएससी जीडी 2024 परीक्षा इसी वर्ष यानी 2024 में 20 फरवरी से 7 मार्च तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
एसएससी जीडी कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का मौका भी दिया जाएगा। प्रारंभिक उत्तर कुंजी के खिलाफ दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद एसएससी जीडी कांस्टेबल अंतिम उत्तर कुंजी 2024 जारी करेगा।
इस भर्ती अभियान के तहत विभाग में कांस्टेबल की कुल 26,146 रिक्तियां भरी जाएंगी। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
SSC GD Constable Provisional Answer Key 2024: करें डाउनलोड
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2024 आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल ssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर SSC GD Constable Answer Key 2024 संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
- उम्मीदवार इसे जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2024 मार्च माह के अंतिम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। एसएससी जीडी कांस्टेबल लिखित परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर के लिए आधा अंक काटा जाएगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 2 घंटे की अवधि के लिए किया गया था।
अगली खबर
]NMIMS CET 2024: एनएमआईएमएस सीईटी चरण-2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से होगी शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई
NMIMS CET 2024 परीक्षा को 5 खंड भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, तार्किक बुद्धि और रिजनिंग में विभाजित किया जाएगा। 25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन हेतु पात्र नहीं होंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई