SSC Exam Schedule 2024: एसएससी ने फरवरी 2024 के लिए विभागीय परीक्षा कार्यक्रम जारी किया, देखें पूरी जानकारी
Abhay Pratap Singh | January 29, 2024 | 02:44 PM IST | 1 min read
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने 6 फरवरी से 9 फरवरी 2024 तक आयोजित होने वाली विभागीय परीक्षा का शेड्यूल 29 जनवरी को जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने फरवरी 2024 में होने वाले डिपार्टमेंटल एग्जाम के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2018 - 2019 और ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2020, 2021 और 2022 का आयोजन 6 फरवरी 2024 को किया जाएगा।
एसएसए/ यूडीसी ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपटीटिव एग्जाम 2018 - 2019 परीक्षा 7 फरवरी को आयोजित की जाएगी। जबकि एसएसए/यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2020, 2021 और 2022 का आयोजन 8 फरवरी को किया जाएगा।
नोटिस में आगे कहा गया कि जेएसए/एलडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2019, 2020 अगले माह यानी कि 9 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इस तिथि को पेपर 2 (सीबीई) सुबह के समय पहली शिफ्ट व पेपर 1 (डिस्क्रिप्टिव) शाम के समय दूसरी शिफ्ट में आयोजित होगी।
इसके अलावा 6 फरवरी को ग्रेट ‘सी’ वर्ष 2018 व 2019 के लिए पेपर 1 (सीबीई) पहली शिफ्ट में और वर्ष 2020, 2021 व 2022 ग्रेड ‘सी’ के लिए पेपर 1 (सीबीई) का आयोजन दूसरी शिफ्ट में किया जाएगा। वहीं, 7 फरवरी को एसएसए/यूडीसी जीएलडीसीई 2018 व 2019 के लिए पेपर 1 (सीबीई) पहली पाली में व पेपर 2 (डिस्क्रिप्टिव) दूसरी पाली में कराया जाएगा।
एसएसए/यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2020, 2021 व 2022 के लिए 8 फरवरी को पेपर 1 (सीबीई) पहली पाली में व पेपर 2 (डिस्क्रिप्टिव) दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]Pariksha Pe Charcha 2024: पीएम नरेंद्र मोदी ने बच्चों की तुलना दूसरों से न करने का माता-पिता से किया आग्रह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीपीसी के दौरान कहा कि मुझे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नवीनतम तकनीकों सहित विभिन्न क्षेत्रों में अद्भुत परियोजनाओं पर काम करने वाले छात्रों की एक प्रदर्शनी का निरीक्षण करने का सौभाग्य मिला।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा