SSC CHSL Result 2025: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट घोषित, ssc.gov.in पर चेक करें स्कोरकार्ड, कटऑफ
Santosh Kumar | February 28, 2026 | 10:53 AM IST | 2 mins read
कैंडिडेट्स को अपना एसएससी सीएचएसएल 2025 टियर 1 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने एसएससी सीएचएसएल 2025 टियर 1 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 12 से 30 नवंबर तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई। उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं और इसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
जिन उम्मीदवारों ने टियर 1 परीक्षा पास कर ली है, वे अब टियर 2 परीक्षा के लिए एलिजिबल हैं, जो एसएससीएच सीएचएसएल का अगला स्टेज है। टियर 1 रिजल्ट के साथ, आयोग ने कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं।
एसएससी सीएचएसएल भर्ती अभियान के तहत 3,131 वैकेंसी भरी जाएंगी। टियर 1 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई। हर सही जवाब के लिए 2 अंक दिए गए, जबकि हर गलत जवाब के लिए 0.50 अंकों की नेगेटिव मार्किंग है।
SSC CHSL Tier 1 Result 2025: टियर 1 स्कोरकार्ड, रिजल्ट विवरण
कैंडिडेट्स को अपना एसएससी सीएचएसएल 2025 टियर 1 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा का इस्तेमाल करें।
एसएससी सीएचएसएल स्कोरकार्ड में रॉ स्कोर, नॉर्मलाइज़्ड मार्क्स, कैटेगरी और कट-ऑफ की डिटेल्स होंगी। अगर कैंडिडेट का नाम या रोल नंबर मेरिट लिस्ट में है, तो वे क्वालिफाई हैं। कटऑफ मार्क्स पोस्ट के हिसाब से अलग-अलग होते हैं।
SSC CHSL Result 2025: एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी सीएचएसएल 2025 टियर 1 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- सीएचएसएल 2025 टियर 1 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर और नाम जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें।
एसएससी सीएचएसएल भर्ती के तहत लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद भरे जाएंगे। एसएससी सीएचएसएल आंसर की पहले ही वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अगली खबर
]SSC GD Constable Final Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी
यह रिजल्ट उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने सीबीई, पीईटी, पीएसटी, डीवी और डीएमई सफलतापूर्वक पास किया। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट में 50,000 से अधिक उम्मीदवारों का सिलेक्शन हुआ है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा