SSC CHSL Final Result 2026: एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट जारी, 3,515 अभ्यर्थी चयनित

Saurabh Pandey | October 7, 2026 | 11:04 PM IST | 2 mins read

एसएससी सीएचएसएल का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया गया है। फाइनल रिजल्ट की पीडीएफ में उम्मीदवारों की जानकारी जैसे रोल नंबर, नाम, कैटेगरी की जानकारी, चुनी गई पोस्ट और रैंक शामिल हैं।

एसएससी सीएचएसएल का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। एसएससी ने डेटा एंट्री ऑपरेटर, लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और जूनियर हिंदी असिस्टेंट पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी की है। उम्मीदवार रोल नंबर, नाम, कैटेगरी की जानकारी, पोस्ट सिलेक्शन और रैंक के साथ फाइनल मेरिट लिस्ट को पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने 17 अगस्त 2026 को अभ्यर्थियों के लिए 'प्रथम चरण का अंतरिम आवंटन' (FRTA) जारी किया था। इसके बाद 1 सितंबर से 3 सितंबर 2026 के बीच ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थियों के लिए 'स्लाइडिंग' एवं पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई थी।

328 नए उम्मीदवारों को मिला आवंटन

आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने 'स्लाइडिंग' एवं पहचान सत्यापन की प्रक्रिया में शारीरिक रूप से भाग नहीं लिया, उन्हें अनुपस्थित मानकर अंतिम रिजल्ट से बाहर कर दिया गया है। अनुपस्थित अभ्यर्थियों के कारण खाली हुई सीटों, और पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए 'FIX' तथा 'FLOAT' के विकल्पों के आधार पर पदों का दोबारा आवंटन किया गया है। इस प्रक्रिया में 2,260 अभ्यर्थियों ने 'FIX' और 927 अभ्यर्थियों ने 'FLOAT' का विकल्प चुना, जबकि अनुपस्थित अभ्यर्थियों के स्थान पर 328 नए उम्मीदवारों को आवंटन मिला है।

SSC CHSL Result 2026: चयनित अभ्यर्थियों की संख्या

श्रेणी
रिक्तियां
चयनित अभ्यर्थियों की संख्या
ईडब्ल्यूएस (EWS)
337
337
एससी (SC)
490
487
एसटी (ST)
252
251
ओबीसी (OBC)
768
766
अनारक्षित (UR)
1675
1674
कुल
3522
3515

SSC CHSL Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज से 'Results' सेक्शन खोलें।
  3. एसएससी सीएचएसएल 2025 फाइनल रिजल्ट लिंक ढूंढें।
  4. अब रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें और फाइनल मेरिट लिस्ट पीडीएफ खोलें।
  5. अपना नाम, पोस्ट सिलेक्शन और रैंक चेक करें।
  6. अंत में रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।

SSC CHSL Result 2026: फाइनल मेरिट लिस्ट विवरण

  1. रोल नंबर
  2. उम्मीदवार का नाम
  3. पिता का नाम
  4. माता का नाम
  5. श्रेणी का विवरण
  6. चुनी गई श्रेणी
  7. चुना गया पद
  8. रैंक

Also read BPSC 72nd Prelims postponed: बीपीएससी 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा फिर से स्थगित, नई डेट का इंतजार

SSC CHSL Result 2026: चयन प्रक्रिया

मेरिट लिस्ट एसएससी सीएचएसएल भर्ती प्रक्रिया की टियर 2 परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। अंतिम आवंटन मेरिट और उम्मीदवारों द्वारा दी गई प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाता है। डीईओ पदों के लिए, उम्मीदवारों को लागू स्किल टेस्ट पास करना होता है, जबकि अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट पास करना होता है, जहां भी यह लागू हो।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]