SSC CHSL Exam 2025: एसएससी सीएचएसएल आवेदन फॉर्म में 25 जुलाई से करें सुधार; अंतिम तिथि, डायरेक्ट लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | July 22, 2025 | 07:33 PM IST | 1 min read
एसएससी सीएचएसएल 2025 आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानी 22 जुलाई को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2025 (SSC CHSL Exam 2025) के आवेदन फॉर्म में सुधार की तिथि में संशोधन किया है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, एसएससी सीएचएसएल 2025 करेक्शन विंडो सुविधा 25 जुलाई से शुरू होगी।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवश्यक सुधार कर सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल करेक्शन विंडो लिंक 26 जुलाई, 2025 को रात 11:00 बजे तक सक्रिय रहेगी। समय-सीमा समाप्त होने के बाद कैंडिडेट आवेदन फॉर्म में सुधार नहीं कर सकेंगे।
सीएचएसएल 2025 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इससे पहले, एसएससी सीएचएसएल 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की तिथि 23 से 24 जुलाई निर्धारित थी। आयोग ने कहा कि, “23 जून, 2025 के नोटिस के अन्य नियम एवं शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।”
General Instructions for the Candidates: सामान्य निर्देश
आयोग ने एक अन्य नोटिस में एसएससी परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सामान्य निर्देश जारी किए हैं, जिनकी जांच नीचे कर सकते हैं:
- परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र (पासपोर्ट/ आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पैनकार्ड आदि) लाना होगा।
- PwD/PwBD अभ्यर्थियों को प्रत्येक घंटे के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय और स्क्राइब की सुविधा मिलेगी।
- जिन उम्मीदवारों ने OTR के समय आधार के अलावा अन्य दस्तावेज दिए हैं, उन्हें वही दस्तावेज (मूल एवं प्रति) लाने होंगे।
- धार्मिक कारणों से विशेष पोशाक पहनने पर सुरक्षा जांच में अधिक समय लग सकता है, इसलिए समय से पहले आना चाहिए।
- सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी के माध्यम निगरानी की जाएगी, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी (टाइमर) कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- किसी तकनीकी कारण से परीक्षा समय पर शुरू नहीं होती या बीच में रुकती है, तो परीक्षा कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें।
अगली खबर
]Delhi Education Scheme: दिल्ली सरकार 10वीं के 1,200 मेधावी छात्रों को देगी लैपटॉप; स्थापित होंगी आईसीटी लैब्स
मंत्री आशीष सूद ने पिछली आप सरकार के “शिक्षा में क्रांति” के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 1,074 सरकारी स्कूलों में से किसी में भी कार्यात्मक कंप्यूटर लैब नहीं है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा