SSC CHSL 2025 Application Correction: एसएससी सीएचएसएल एप्लीकेशन करेक्शन विंडो कल से होगी ओपन
Saurabh Pandey | July 24, 2025 | 10:37 AM IST | 2 mins read
आयोग ने अपने संशोधित नोटिस में कहा है कि उम्मीदवारों को सुधार अवधि के दौरान दो बार अपने आवेदन पत्र में सुधार करने और उसे पुनः जमा करने की अनुमति होगी।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा 2025 के लिए आवेदन सुधार प्रक्रिया की तारीख घोषित कर दी है। इससे पहले जारी शेड्यूल के मुताबिक आवेदन सुधार प्रक्रिया 23 से 24 जुलाई तक होनी थी, लेकिन आयोग ने इसे स्थगित कर दिया है।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
एसएससी की तरफ से जारी नए सीएचएसएल एप्लीकेशन करेक्शन शेड्यूल के तहत आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा 25 जुलाई से 26 जुलाई 2025 तक उपलब्ध रहेगी। इस अवधि के दौरान आवेदक अपने फॉर्म की त्रुटियों को सुधार सकेंगे।
SSC CHSL 2025 Application Correction: दो बार सुधार करने की अनुमति
आयोग ने अपने संशोधित नोटिस में कहा है कि उम्मीदवारों को सुधार अवधि के दौरान दो बार अपने आवेदन पत्र में सुधार करने और उसे पुनः जमा करने की अनुमति होगी।
SSC CHSL 2025 Application Correction: आवेदन सुधार शुल्क
हालांकि, प्रत्येक सुधार प्रयास के लिए एक मानक शुल्क देना होगा, जो सभी उम्मीदवारों पर लागू होगा, चाहे उनकी श्रेणी या लिंग कुछ भी हो। आवेदन पत्र में पहली बार सुधार और पुनः प्रस्तुति के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि दूसरी बार सुधार और दोबारा जमा करने के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा।
SSC CHSL 2025 Application Correction: आवेदन सुधार प्रक्रिया
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका आवेदन पत्र प्रदर्शित होगा।
- आवेदन पत्र चेक करें और सुधार करें।
- अब आवेदन सुधार शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आवेदन सुधार पेज की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
SSC CHSL 2025: परीक्षा तिथि
एसएससी सीएचएसएल 2025 के लिए टियर-I परीक्षा 8 से 18 सितंबर तक आयोजित होने वाली है, जबकि टियर-II परीक्षा फरवरी-मार्च 2026 में होने की उम्मीद है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 3,131 ग्रुप-सी पदों को भरना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल