SSC CGL Tier 2 Answer Key 2025: एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की ssc.gov.in पर जारी, 3 फरवरी तक कर सकेंगे चैलेंज
Santosh Kumar | January 31, 2026 | 12:07 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल आंसर की चेक करने के लिए, कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की 2026 जारी कर दी है। एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की प्रोविजनल है जिसमें परीक्षा में पूछे गए सवालों के सही जवाब दिए गए हैं। उम्मीदवार अब अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं और अपने स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। आयोग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
इसमें में कहा गया है कि एसएससी ने 18 और 19 जनवरी को देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर सीजीएल टियर-II परीक्षा आयोजित की। आंसर की, रिस्पॉन्स शीट के साथ अब उपलब्ध है और इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
SSC CGL Tier 2 Answer Key 2025: आंसर की ऑब्जेक्शन डेट, फीस
एसएससी सीजीएल आंसर की चेक करने के लिए, कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। आंसर की पर आपत्तियां 3 फरवरी को रात 8 बजे तक ऑनलाइन सबमिट की जा सकती हैं।
हर सवाल के लिए ₹50 की फीस लगेगी। 3 फरवरी, 2026 को रात 8 बजे के बाद सबमिट की गई किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट प्रिंट कर सकते हैं, समय सीमा के बाद ये उपलब्ध नहीं होंगी।
SSC CGL Answer Key 2025: ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस डेट की घोषणा जल्द
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सेव किया गया क्वेश्चन पेपर केवल पर्सनल इस्तेमाल और सेल्फ-एनालिसिस के लिए है। इस बारे में एक अंडरटेकिंग चैलेंज मैनेजमेंट पोर्टल में शामिल की गई है, जो लॉग इन करने पर कैंडिडेट्स को दिखेगी।
आयोग अंतिम परिणाम जारी करने से पहले उम्मीदवारों से ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस मांगेगा। इसके लिए जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसमें तय समय के भीतर प्रेफरेंस भरने के लिए पोर्टल पर विंडो खोले जाने की जानकारी दी जाएगी।
आगे के अपडेट के लिए वे रेगुलर रूप से एसएससी और संबंधित रीजनल वेबसाइट चेक करते रहें। अगर कोई कैंडिडेट तय समय के अंदर प्रेफरेंस सबमिट नहीं करता है, तो फाइनल रिजल्ट में उसे किसी भी पोस्ट के लिए नहीं माना जाएगा।
अगली खबर
]CG Vyapam Recruitment 2026: सीजी व्यापम परिवहन आरक्षक पदों के लिए आवेदन शुरू, योग्यता 12वीं पास, जानें प्रोसेस
यह अवसर मुख्य रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 12वीं क्लास पास की है। योग्य उम्मीदवार सीजी व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के जरिए भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा