SSC CGL Result 2025: एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट ssc.gov.in पर जल्द जारी होने की उम्मीद, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | December 12, 2025 | 10:40 AM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंट ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (CGLE) 2025 टियर 1 का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। आयोग की घोषणा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2025 टियर 1 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा, जिसमें चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर की जांच कर सकेंगे। एसएससी सीजीएल परीक्षा 2025 टियर 1 में सफल कैंडिडेट ही सीजीएल टियर 2 एग्जाम 2025 में शामिल होने के पात्र होंगे।
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 टियर 1 का आयोजन 12 से 26 सितंबर को किया गया था। वहीं, कुछ उम्मीदवारों के लिए पुनर्परीक्षा 14 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की गई थी। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2025 में 13.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। एसएससी सीजीएल प्रोविजनल आंसर की 16 अक्टूबर को जारी की गई थी।
एसएससी सीजीएल परीक्षा 2025 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (सीबीटी), मुख्य परीक्षा (सीबीटी) और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप बी और सी के 14,582 पदों को भरने के लिए सीजीएल परीक्षा 2025 आयोजित की जा रही है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SSC CGL Tier 1 Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
- सीजीएल टियर 1 रिजल्ट लिंक पीडीएफ पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट Ctrl+F की सहायता से नाम या रोल नंबर जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’