SSC CGL Results 2024: एसएससी सीजीएल टियर 1 मेरिट सूची ssc.gov.in पर जल्द, अन्य महत्वपूर्ण विविरण जांचें
Abhay Pratap Singh | November 25, 2024 | 01:41 PM IST | 1 min read
एसएससी सीजीएल टियर 1 मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवार ही टियर 2 एग्जाम में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जल्द ही एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम 2024 जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी सीजीएल टियर 1 मेरिट सूची डाउनलोड कर सकेंगे।
आयोग द्वारा टियर 1 परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। सीजीएल टियर 1 मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 9 सितंबर से 26 सितंबर, 2024 तक देश में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
एसएससी सीजीएल टियर 1 प्रोविजनल आंसर की 4 अक्टूबर को जारी की गई थी और उम्मीदवार 8 अक्टूबर तक आपत्तियां उठा सकते थे। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में शामिल सामान्य कैंडिडेट को 30 प्रतिशत, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 20 प्रतिशत और अन्य सभी श्रेणियों के लिए उत्तीर्ण अंक 20 प्रतिशत हैं।
Also read SSC MTS Answer Key: एसएससी एमटीएस आंसर की ssc.gov.in पर जल्द, आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा मौका
आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा तिथियां पहले ही जारी कर दी हैं। सीजीएल 2024 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, टियर 2 की परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। एसएससी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर 17,727 रिक्तियां भरेगा।
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन पर आधारित बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल थे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SSC CGL Tier 1 Results 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से सीजीएल टियर 1 स्कोर की जांच कर सकेंगे:
- आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध परिणाम टैब खोलें।
- फिर, CGL टियर 1 परिणाम लिंक ओपन करें।
- अब, सीजीएल स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें।
- रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम जांचें।
अगली खबर
]IIT Madras Pravartak: आईआईटी मद्रास प्रवर्तक ने मानव क्षमता बढ़ाने के लिए ‘मानव-केंद्रित एआई केंद्र’ किया शुरू
आईआईटी-एम प्रवर्तक, पहले से ही भारत के सर्वोच्च न्यायालय, भारतीय संसद (संसद टीवी के माध्यम से) और भारतीय सेना के साथ राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं पर काम कर रहा है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार