SSB HC Ministerial 2020 Admit Card: एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 7 जुलाई को
Abhay Pratap Singh | July 4, 2026 | 03:53 PM IST | 2 mins read
एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड जारी 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को एसएसबी रोल नंबर और यूजर पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) 2020 भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ssb.gov.in/ के माध्यम से एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है।
एसएसबी एचसी मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड जारी 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को एसएसबी रोल नंबर और यूजर पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही लिखित परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2020 लिखित परीक्षा 7 जुलाई, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एसएसबी हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल फोटो आईडी लानी होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 115 पद भरे जाएंगे।
Also read Agniveer CEE Result 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर सीईई रिजल्ट कब होगा जारी, डेट, ऑफिशियल वेबसाइट जानें
एसएसबी हेड कांस्टेबल हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा तिथि व समय, शिफ्ट शेड्यूल और परीक्षा निर्देशों सहित आवश्यक विवरण शामिल हैं। प्रवेश पत्र में दी गई व्यक्तिगत जानकारी में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर सुधार के लिए तुरंत परीक्षा प्राधिकरण संपर्क करना चाहिए।
सीबीटी में सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति और सामान्य अंग्रेजी/सामान्य हिंदी से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।हैं। परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए दो घंटे की अवधि में होगी। चयन प्रक्रिया में पीईटी, पीएसटी, सीबीटी, कौशल या टाइपिंग परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल हैं।
SSB Head Constable Ministerial Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएसबी भर्ती पोर्टल https://recruitment.ssb.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘ Head Constable (Ministerial)-2020’ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एसएसबी एचसी मिनिस्ट्रियल 2020 एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार