Saurabh Pandey | July 3, 2026 | 07:51 PM IST | 2 mins read
भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 2026 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है।

नई दिल्ली : इंडियन आर्मी अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर लिखित परीक्षा का रिजल्ट जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाने की पूरी संभावना है। परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रिजल्ट पीडीएफ के जरिए अपनी क्वालीफाइंग स्थिति चेक कर सकेंगे।
इंडियन आर्मी अग्निवीर सीईई भर्ती कार्यक्रम के अनुसार, इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2026 जुलाई के पहले हफ्ते में ऑनलाइन मोड में पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। इस रिजल्ट पीडीएफ में केवल उन्हीं उम्मीदवारों के नाम या रोल नंबर शामिल होंगे, जिन्हें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आधिकारिक वेबसाइट से पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपना रोल नंबर या नाम डालकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
जो अभ्यर्थी कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे, उन्हें भर्ती के अगले चरणों से गुजरना होगा, जो इस प्रकार हैं-
भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) का आयोजन 1 जून से 16 जून 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। यह परीक्षा विभिन्न पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन और वीमेन मिलिट्री पुलिस (महिला सैन्य पुलिस) जैसी कई एंट्रीज शामिल हैं। देश भर के हजारों युवाओं ने इस परीक्षा में भाग लिया था, जो अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।