SSB Constable Recruitment 2026: एसएसबी कांस्टेबल ट्रेडमैन भर्ती के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, अब 4 मई तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | April 21, 2026 | 11:27 AM IST | 2 mins read
इससे पहले, एसएसबी कांस्टेबल एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल निर्धारित थी। आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू है।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premiumनई दिल्ली: सशत्र सीमा बल (SSB) ने एसएसबी कांस्टेबल ट्रेडमैन भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ssb.gov.in या recruitment.ssb.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 4 मई तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।
यूआर/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/ एसटी/ पूर्व सैनिक/ महिला कैंडिडेट को छूट दी गई है। एसएसबी कांस्टेबल आवेदन विंडो बंद होने के बाद आवेदकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुधार का मौका भी दिया जाएगा।
इससे पहले, एसएसबी कांस्टेबल एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल निर्धारित थी। आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू है।
SSB Constable Tradesman Eligibility 2026: पात्रता
आवेदक के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र हो, साथ ही 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। 1 जुलाई, 2026 तक आवेदन की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अधिकतम आयु अलग-अलग है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
एसएसबी कांस्टेबल ट्रेडमैन भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 827 पदों को भरा जाएगा, जिसमें वेटनरी के 34, ड्राइवर (केवल पुरुष) के 553, गार्डनर के 41, वॉटर कैरियर के 5, कॉब्लर के 25, टेलर के 41 और वॉशरमैन के 74 पद शामिल हैं। इसके अलावा, बार्बर के 43, वेटर के 3, कारपेंटर के 7 और नर्सिंग ऑर्डरली का 1 पद भरा जाएगा।
चयन प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है। एसएसबी कांस्टेबल ट्रेडमैन रिक्रूटमेंट के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल 3 के तहत 27,00 रुपये से लेकर 69,100 रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा।
एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 से संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने और एसएसबी कांस्टेबल ट्रेडमैन नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है।
SSB Constable Tradesman Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएसबी कांस्टेबल ट्रेडमैन 2026 ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:
- आवेदन पोर्टल applyssb.com/SSB_CT_25/applicationIndex पर जाएं।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से आवेदन पत्र भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एसएससी कांस्टेबल आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]Rajasthan PTET Registration 2026: राजस्थान पीटीईटी आवेदन की लास्ट डेट 5 मई तक बढ़ी, फॉर्म करेक्शन की तिथि जानें
उम्मीदवार अब 5 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर उपलब्ध है। पहले, आखिरी तारीख 20 अप्रैल थी; लेकिन, छात्रों के अनुरोधों और अन्य कारणों को देखते हुए यह समय सीमा बढ़ा दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा