Harini Amarasuriya: श्रीलंका में 25 वर्षों बाद पहली महिला पीएम बनीं हरिनी अमरसूर्या; हिंदू कॉलेज से जाने नाता?
Abhay Pratap Singh | September 25, 2024 | 11:38 AM IST | 2 mins read
श्रीलंका की पहली महिला प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या हरिनी ने साल 1991 से 1994 के बीच हिंदू कॉलेज में समाजशास्त्र की छात्रा रहीं।
नई दिल्ली: श्रीलंका की दूसरी महिला प्रधानमंत्री के तौर पर 54 वर्षीय शिक्षाविद हरिनी अमरसूर्या ने हाल ही में शपथ ली है। पहली बार सांसद बनीं एक्टिविस्ट हरिनी अमरसूर्या दिल्ली के हिन्दू कॉलेज से स्नातक (ग्रेजुएशन) की शिक्षा प्राप्त की थी। मंगलवार को विश्वविद्यालय की प्रोफेसर हरिनी को श्रीलंका का 16वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
Sri Lanka PM Harini Amarasuriya:
नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) की नेता हरिनी अमरसूर्या ने हिंदू कॉलेज से समाजशास्त्र में स्नातक (यूजी) की डिग्री पूरी की थी। श्रीलंका पीएम हरिनी 125 वर्ष पुराने दिल्ली विश्वविद्यालय कॉलेज से निकलने वाली पहली राष्ट्राध्यक्ष हैं, जिन्होंने कई अभिनेताओं, राष्ट्रीय क्रिकेटरों, नौकरशाहों, राजनीतिक नेताओं और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश को तैयार किया है।
Hindu College – Delhi University:
हिंदू कॉलेज की प्रिंसिपल अंजू श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि, “हमें यह सुनकर खुशी हुई कि एक हिंदूवादी अब श्रीलंका का प्रधानमंत्री है। हिंदू कॉलेज परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है। हरिनी 1991 से 1994 के बीच हिंदू कॉलेज में समाजशास्त्र की छात्रा रहीं, वह एक बेहद कुशल शिक्षाविद और राजनीतिज्ञ हैं।”
Also read BHU के वैज्ञानिकों को आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन का मिला पेटेंट, SARS-CoV-2 को रोकने में मिली सफलता
Dr Harini Amarasuriya:
प्रिंसिपल अंजू श्रीवास्तव ने आगे कहा कि, “हमें उम्मीद है कि हिंदू कॉलेज में बिताया गया समय उन्हें भविष्य की सफलताओं के लिए तैयार करने में मददगार साबित होगा। हमारे कॉलेज में संसदीय प्रणाली का लंबा इतिहास रहा है, जिसमें हम हर साल प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता का चुनाव करते हैं।”
Education Qualification:
कोलंबो में जन्मी और पली-बढ़ी हरिनी अमरसूर्या ने हिंदू कॉलेज में अध्ययन के बाद ऑस्ट्रेलिया में अनुप्रयुक्त मानव विज्ञान में स्नातकोत्तर (पीजी) की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने एडिनबर्ग विश्वविद्यालय से सामाजिक मानव विज्ञान में पीएचडी की उपाधि हासिल की। बता दें, शिक्षाविद से राजनेता बनीं अमरसूर्या लगभग 25 वर्षों में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं।
Hindu College Old Students Association:
उन्होंने युवा, राजनीति, असहमति, सक्रियता, लिंग, विकास, राज्य-समाज संबंध, बाल संरक्षण, वैश्वीकरण और विकास पर पुस्तकें प्रकाशित करने के साथ ही शोध भी किया है। साल 2020 में एनपीपी की राष्ट्रीय सूची के माध्यम से हरिनी अमरसूर्या संसद सदस्य बनीं। हिंदू कॉलेज ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (OSA) के प्रमुख रवि बर्मन ने भी अमरसूर्या को बधाई दी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच