Abhay Pratap Singh | September 25, 2024 | 10:34 AM IST | 2 mins read
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) का आयोजन इस साल आईआईटी रुड़की द्वारा किया जा रहा है।
Estimate your M.Tech admission chances in top engineering colleges using your GATE 2026 score & marks with our accurate and easy-to-use College Predictor tool.
Try Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) कल यानी 26 सितंबर को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) के लिए बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के माध्यम से गेट 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
विलंब शुल्क के साथ GATE 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर तय की गई है। गेट 2025 के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार की आखिरी तिथि 6 नवंबर, 2024 है। पंजीकृत उम्मीदवारों को गेट 2025 आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए अतिरिक्त शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
गेट 2025 के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को नियमित पंजीकरण अवधि के दौरान आवेदन शुल्क के रूप में 900 रुपये का भुगतान करना होगा। विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी आवेदकों के लिए पंजीकरण शुल्क 1,800 रुपये है। विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
Also readGATE 2025: गेट पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक, जानिए क्या हैं करियर के अवसर
गेट 2025 परीक्षा अगले साल यानी 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को प्रत्येक परीक्षा दिवस में दो शिफ्ट में को आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट की गेट प्रवेश परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड किया जाएगा, जिसमें 30 टेस्ट पेपर शामिल होंगे। उम्मीदवारों को उपलब्ध दो-पेपर संयोजनों में से अधिकतम दो टेस्ट पेपर देने की अनुमति है। संस्थान 2 जनवरी को GATE 2025 एडमिट कार्ड और 19 मार्च 2025 को परिणाम जारी करेगा।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से गेट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं: