NVS Non-Teaching 2024 Answer Key: एनवीएस नॉन-टीचिंग भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, 14 जून तक कर सकेंगे चैलेंज

एनवीएस भर्ती 2024 आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

एनवीएस नॉन-टीचिंग भर्ती की आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एनवीएस नॉन-टीचिंग भर्ती की आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

Santosh Kumar | June 10, 2025 | 04:40 PM IST

नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर गैर-शिक्षण पदों के लिए भर्ती परीक्षा 2024 की आंसर की जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोर चेक करने के लिए एनवीएस आंसर की 2024 की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। एनवीएस नॉन-टीचिंग भर्ती की आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।

एनवीएस भर्ती 2024 आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। एनवीएस नॉन-टीचिंग भर्ती 2024 अभियान के तहत कुल 1377 पद भरे जाएंगे।

एनवीएस नॉन टीचिंग 2024 परीक्षा 14 से 19 मई 2025 तक दो शिफ्टों में आयोजित की गई। एनवीएस आंसर की में किसी भी तरह की त्रुटि होने पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 14 जून 2025 तक का समय दिया गया है।

NVS Recruitment 2024: इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्टेनोग्राफर, कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर सचिवालय सहायक, मेस हेल्पर, लैब अटेंडेंट, सहायक अनुभाग अधिकारी, जूनियर अनुवाद अधिकारी, ऑडिट सहायक, महिला स्टाफ नर्स के पदों को भरा जाएगा।

इसके अलावा कैटरिंग सुपरवाइजर, इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर, लीगल असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ जैसे पद भी शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट (जहां लागू हो), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।

Also readCheating in NVS Exam: एनवीएस भर्ती परीक्षा में नकल के आरोप में 8 लोग गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में भेजे गए

NVS Recruitment 2024 Answer Key: कैसे करें डाउनलोड?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एनवीएस नॉन-टीचिंग भर्ती परीक्षा की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती 2024 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद लॉगिन करें, आंसर की स्क्रीन पर दिखेगी।
  • उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच करें और डाउनलोड करें।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में आयोजित एनवीएस भर्ती परीक्षा के दौरान पुलिस ने नकल के आरोप में 3 दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। कई अभ्यर्थियों के पास से संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद की गई।

शिमला के 6 परीक्षा केंद्रों पर एनवीएस भर्ती परीक्षा के दौरान कथित नकल के लिए हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की 5 महिलाओं सहित कुल 39 अभ्यर्थियों पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications