SNAP 2023 Result Out: स्नैप 2023 रिजल्ट जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | January 10, 2024 | 12:41 PM IST | 1 min read
एमबीए प्रवेश परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट snaptest.org पर रिजल्ट देख सकते हैं।
नई दिल्ली: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एसआईयू) ने 10 जनवरी को स्नैप 2023 परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। एमबीए एंट्रेंस एग्जाम में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट snaptest.org पर रिजल्ट देख सकते हैं।
स्नैप रिजल्ट 2023 डाउनलोड प्रक्रिया 9 फरवरी 2024 को समाप्त कर दी जाएगी। एसएनएपी स्कोर के माध्यम से फरवरी में पीआई शार्टलिस्ट प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
एमबीए प्रवेश परीक्षा का आयोजन तीन स्लॉट में किया गया था। जिसमें 10 दिसंबर को पहला कंप्यूटर बेस टेस्ट (सीबीटी) और 17 दिसंबर 2023 को दूसरा सीबीटी हुआ था। वहीं, तीसरे चरण की परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित किया गया है कि किसी कार्यक्रम के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उस विशेष कार्यक्रम की आगे की प्रवेश प्रक्रिया (जीई-पीआई) में हिस्सा लेना होगा।
गौरतलब है कि सिम्बायोसिस इंटरनेशनल के किसी भी संस्थान द्वारा प्रस्तावित एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए एसएनएपी एक सामान्य और अनिवार्य प्रवेश परीक्षा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी