Santosh Kumar | October 1, 2026 | 02:37 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके आंसर की पीडीएफ, रिस्पॉन्स शीट व स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर नीट पीजी 2026 स्कोरकार्ड के साथ प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। यह परीक्षा 30 अगस्त को देश भर के केंद्रों पर कंप्यूटर-बेस्ड मोड में आयोजित की गई। जयपुर के कुछ केंद्रों पर तकनीकी समस्याओं से प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद, इस साल पहली बार आंसर की और रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स सार्वजनिक किए गए हैं।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके आंसर की पीडीएफ और अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। इससे वे सही जवाबों के साथ अपने मार्क्स मिलाकर अपना अनुमानित स्कोर कैलकुलेट कर सकते हैं।
एनबीईएमएस द्वारा जारी नीट पीजी 2026 मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर सही जवाब के लिए +4 मार्क्स मिलते हैं, गलत जवाब के लिए 1 मार्क काटा जाता है और बिना अटेंप्ट किए गए सवाल के लिए जीरो मार्क्स मिलते हैं।
नीट पीजी 2026 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के मार्क्स, ऑल इंडिया रैंक (एआईआर), परसेंटाइल और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जरूरी जानकारी शामिल है। यह डॉक्यूमेंट जारी होने की तारीख से छह महीने तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
परीक्षा में कुल 180 मल्टीपल चॉइस सवाल थे, और अधिकतम स्कोर 720 मार्क्स था। पेपर को 5 सेक्शन में बांटा गया था। एनबीईएमएस ने तय समय से पहले ही 24 सितंबर को नीट पीजी 2026 के रिजल्ट घोषित कर दिए।
इस बीच, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के जल्द ही ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए नीट पीजी 2026 काउंसलिंग शेड्यूल जारी करने की उम्मीद है। स्टेट कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग संबंधित राज्य प्राधिकरणों द्वारा आयोजित की जाएगी।
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार नीट पीजी 2026 आंसर-की व स्कोरकार्ड चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
नेशनल मेडिकल कमीशन ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट पीजी सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इसके अलावा, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए राउंड-1 रजिस्ट्रेशन और मेडिकल असेसमेंट की प्रक्रिया आज से शुरू होगी।