Simultala Awasiya Vidyalaya Admission 2024: बीएसईबी ने कक्षा 11वीं प्रवेश परीक्षा डमी एडमिट कार्ड किया जारी
Abhay Pratap Singh | June 4, 2024 | 02:48 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी कक्षा 11वीं एंट्रेंस एग्जाम डमी एडमिट कार्ड में गड़बड़ी होने पर 5 जून से 8 जून तक पोर्टल पर रिपोर्ट कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत छात्र आधिकारिक वेबसाइट bsebsimultala.com और savsecondary.biharboardonline.com पर जाकर बीएसईबी कक्षा 11 डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसईबी कक्षा 11 डमी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए बीएसईबी डमी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, लिंग, आधार संख्या, मोबाइल नंबर, माता का नाम, पिता का नाम जैसे विवरण शामिल हैं।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा डमी एडमिट कार्ड में किसी भी त्रुटि या विसंगति मामले में उम्मीदवार रिपोर्ट कर सकते हैं। डमी एडमिट कार्ड से संबंधित त्रुटियों की रिपोर्ट उम्मीदवार पोर्टल पर 5 जून से 8 जून तक कर सकेंगे। इसके बाद एडमिट कार्ड पर विवरण संपादित करने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा
नोटिस में कहा गया कि, अभी तक परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं करने वाले कैंडिडेट 3 जून और 4 जून तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आगे कहा गया कि, निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा शुल्क जमा न करने पर छात्रों के आवेदनों को रद्द कर दिया जाएगा।
बीएसईबी ने आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा 2024 डमी एडमिट कार्ड से संबंधित अधिसूचना जारी की है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट करने की सलाह दी गई है।
BSEB SAV Dummy Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
छात्र सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए बीएसईबी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट savsecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- बीएसईबी कक्षा 11वीं प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, लॉगिन विवरण जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- बीएसईबी डमी एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- विवरण की जांच करें और किसी त्रुटि की स्थिति में रिपोर्ट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई