SIDBI Phase-II Result 2025: सिडबी फेज 2 ग्रेड ए, बी मेंस रिजल्ट जारी, sidbi.in से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | November 6, 2025 | 09:23 AM IST | 1 min read
सिडबी ग्रेड ए और बी भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं- प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, जिसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा।
नई दिल्ली : भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने सिडबी ग्रेड ए और बी मुख्य परीक्षा परिणाम 2025 जारी कर दिया है। सिडबी फेज 2 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
सिडबी फेज 2 मेंस रिजल्ट तीन श्रेणियों के लिए घोषित किए गए हैं- ग्रेड 'A' (सामान्य स्ट्रीम), ग्रेड 'B' (सामान्य स्ट्रीम), और ग्रेड 'B' (विशेषज्ञ स्ट्रीम - सूचना प्रौद्योगिकी और कानूनी)।
सिडबी फेज 2 मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब इंटरव्यू राउंड के लिए अपनी क्वालीफाइंग स्थिति चेक कर सकते हैं। सिडबी ग्रेड 'ए' (सामान्य स्ट्रीम), ग्रेड 'बी' (सामान्य स्ट्रीम) और ग्रेड 'बी' (विशेषज्ञ स्ट्रीम - सूचना प्रौद्योगिकी और विधि) के लिए परिणाम अलग-अलग प्रकाशित किए गए हैं।
SIDBI Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सिडबी की आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "करियर" सेक्शन में जाएं।
- "सिडबी ग्रेड ए और बी मुख्य परीक्षा परिणाम 2025 - फेज 2 परिणाम पीडीएफ" लिंक पर क्लिक करें।
- अब संबंधित स्ट्रीम चुनें: ग्रेड ए (सामान्य), ग्रेड बी (सामान्य), या ग्रेड बी (विशेषज्ञ - आईटी/कानूनी)।
- आपका परिणाम पीडीएफ खुल जाएगा।
- उम्मीदवार चयनित सूची में अपना रोल नंबर देखें।
- रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करके सेव कर लें।
SIDBI 2025: परीक्षा कब हुई थी?
सिडबी ग्रेड-ए और ग्रेड-बी फेज-II परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर को किया गया था। यह एक ऑनलाइन डिस्क्रिप्टिव प्रकार का पेपर था, जिसमें उम्मीदवारों से 75 अंकों प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा कुल 75 अंकों के लिए आयोजित कराई गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार