National Post Doctoral Fellowship 2024: नेशनल पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप बढ़ाकर 80000 रुपये प्रतिमाह की गई
Abhay Pratap Singh | January 17, 2024 | 05:05 PM IST | 1 min read
नेशनल पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप 55 हजार रुपये से बढ़ाकर 80 हजार रुपये प्रतिमाह कर दी है। एनपीडीएफ फेलोशिप में संशोधन का मामला बोर्ड के विचाराधीन था।
नई दिल्ली: साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड (एसईआरबी) ने नेशनल पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप 55 हजार रुपये से बढ़ाकर 80 हजार रुपये प्रतिमाह कर दी है। इसके साथ ही हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) में भी बढ़ोत्तरी की घोषणा की गई है।
साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड ने 16 जनवरी 2024 को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “एसईआरबी ने नेशनल पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप को वर्तमान में 55,000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 80,000 प्रतिमाह कर दिया है।”
SERB ने आगे लिखा, इसके साथ एचआरए भी लागू किया गया है। इसकी घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है। एसईआरबी द्वारा ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में बताया गया कि यह संशोधन 1 अप्रैल 2023 से लागू किया जाएगा।
एनपीडीएफ फेलोशिप संशोधन मामले को लेकर 30 अक्टूबर 2023 को बोर्ड की एक बैठक भी आयोजित की गई थी। जिसके बाद एसईआरबी ने 7 जनवरी 2024 को फेलोशिप संशोधन को अप्रूवल दे दिया गया था।
एसईआरबी-एनपीडीएफ योजना के तहत राष्ट्रीय पोस्टडॉक्टोरल फेलो को प्रति वर्ष 2 लाख रुपये की फेलोशिप के अलावा 55,000 रुपये प्रतिमाह के साथ एचआरए (उन उम्मीदवारों के लिए 35,000 रुपये प्रतिमाह प्लस एचआरए जिन्होंने थीसिस जमा कर दी है, लेकिन डिग्री नहीं दी गई है) शोध अनुदान प्रदान किया जाता है।
अगली खबर
]UGC Convocation Ceremony 2024: यूजीसी ने विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में हथकरघा कपड़े पहनने की अपील की
वर्ष 2017-2018 केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने उच्च शिक्षण संस्थानों को भारतीय पोशाक में डिग्री वितरित करने का निर्देश दिया था। इसमें महिलाएं सूट-सलवार या साड़ी जबकि पुरुष कुर्ता-पायजामा या धोती पहन सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल