SBI Youth for India Fellowship Programme: एसबीआई फाउंडेशन ने ‘ग्रामीण विकास’ के लिए फेलोशिप की घोषणा की
Abhay Pratap Singh | September 6, 2024 | 09:28 AM IST | 2 mins read
यूएस पीस कॉर्प्स की तर्ज पर एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप की शुरुआत साल 2011 में एसबीआई फाउंडेशन द्वारा की गई थी।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक समूह की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी फर्म, एसबीआई फाउंडेशन ने एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप कार्यक्रम के 12वें बैच के लिए आवेदन शुरू करने की घोषणा की है। इस 13 महीने की फेलोशिप के लिए भारत के विदेशी नागरिक (OCI), नेपाल व भूटान के नागरिक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के इंटरनल कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत की तिथि 7 अक्टूबर, 2024 को आवेदकों की आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए और वे 5 अक्टूबर 2024 को तिलोनिया, किशनगढ़, राजस्थान से अपनी यात्रा शुरू करेंगे।
ग्रामीण विकास के लिए फेलोशिप में योग्य उम्मीदवारों को OCI, नेपाल या भूटान के नागरिक या SBI का कर्मचारी (स्केल I या II में अधिकारी) होना चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यक्रम की वेबसाइट ‘एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप एप्लीकेशन’ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2024 है।
यह फेलोशिप भविष्य के करियर क्षेत्र को भी प्रभावित करती है। लगभग 70% पूर्व छात्र ग्रामीण विकास, सार्वजनिक नीति, शासन और शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाते हैं। इसके अलावा, 100 से अधिक पूर्व छात्रों ने विकास के क्षेत्रों में उच्च अध्ययन किया और 40 से अधिक ने फेलोशिप के बाद सामाजिक उद्यम शुरू किए हैं।
यह फेलोशिप हाल ही में स्नातक (UG) पास युवाओं और युवा पेशेवरों को ग्रामीण समुदायों के साथ काम करने और भारत भर में 13 प्रमुख गैर सरकारी संगठनों के साथ साझेदारी करने का एक अवसर प्रदान करती है। यूएस पीस कॉर्प्स की तर्ज पर एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप की शुरुआत 2011 में एसबीआई फाउंडेशन द्वारा की गई थी।
यह फेलोशिप युवा व्यक्तियों को ग्रामीण समुदायों के साथ जुड़ने, उनकी चुनौतियों को समझने और उनकी आकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। पिछले 13 वर्षों में, फेलो के दस बैचों ने युवाओं के नेतृत्व वाले हस्तक्षेपों के माध्यम से विकास को आगे बढ़ाया है।
फेलोशिप बारह विषयगत क्षेत्रों स्वास्थ्य, ग्रामीण आजीविका, खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, जल, प्रौद्योगिकी, महिला सशक्तिकरण, स्व-शासन, सामाजिक उद्यमिता, पारंपरिक शिल्प और वैकल्पिक ऊर्जा पर केंद्रित है। फेलो अपनी रुचि के आधार पर इनमें से किसी एक क्षेत्र में काम कर सकते हैं।
एसबीआई फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक व सीईओ संजय प्रकाश ने कहा, “एसबीआई यूथ फॉर इंडिया कार्यक्रम शहरी युवाओं को ग्रामीण समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के साथ-साथ ग्रामीण विकास में योगदान करने का एक विशिष्ट अवसर प्रदान करता है। हमारे पीछे दस सफल समूह हैं तथा 11वां समूह प्रगति पर है, हमारा कार्यक्रम युवाओं को सार्थक परिवर्तन लाने के लिए सशक्त बना रहा है।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार