SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई में मैनेजर और डिप्टी मैनेजर सिक्योरिटी के पदों पर भर्ती, 25 नवंबर लास्ट डेट
Saurabh Pandey | November 3, 2026 | 10:59 PM IST | 1 min read
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने पूर्व सैन्य और अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों के लिए मैनेजर और डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी 4 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते ह
नई दिल्ली :
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के तहत नियमित आधार पर मैनेजर (सिक्योरिटी -MMGS-III) और डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी -MMGS-II) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए 4 नवंबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये पद सेना, नौसेना और वायु सेना के कमीशंड अधिकारियों तथा अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों के लिए हैं। ये अधिकारी पूरे भारत में एसबीआई की शाखाओं और कार्यालयों में सुरक्षा ऑडिट, ड्रिल और सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय का काम संभालेंगे। आवेदकों का मेडिकल कैटेगरी SHAPE-1 या इसके समकक्ष होना जरूरी है, इसलिए आवेदन करने से पहले अपना रैंक, सेवा के वर्ष और मेडिकल कैटेगरी जरूर चेक कर लें।
SBI Manager Security Recruitment 2026: आयुसीमा
एसबीआई सिक्योरिटी ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा 25 से 40 वर्ष है। आयु सीमा की गणना के लिए कट-ऑफ तारीख 31 अक्टूबर 2026 है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
SBI Manager Security Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
|
सामान्य (UR), ईडब्ल्यूएस, ओबीसी
|
750 रुपये
|
|
एससी, एसटी
|
कोई शुल्क नहीं
|
SBI Manager Security Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा - 2 घंटे में 200 प्रश्न (रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और व्यावसायिक ज्ञान)। मेरिट के लिए केवल 'व्यावसायिक ज्ञान' (100 अंक) वाले पेपर के अंक जोड़े जाएंगे; बाकी तीन पेपर केवल क्वालिफाइंग हैं। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
- व्यक्तिगत साक्षात्कार (100 अंक)
- अंतिम मेरिट - व्यावसायिक ज्ञान और इंटरव्यू के अंकों को 70:30 के अनुपात में नॉर्मलाइज किया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार