SBI PO Recruitment 2025: एसबीआई पीओ भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | June 24, 2025 | 12:24 PM IST | 2 mins read
एसबीआई पीओ के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) भर्ती अधिसूचना 2025 जारी कर दी है। एसबीआई पीओ भर्ती के लिए पंजीकरण भी शुरू हो चुका है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई तक है।
SBI PO Exam: Sample Papers | Preparation Tips
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसबीआई पीओ के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
SBI PO Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
एसबीआई पीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये है। हालांकि, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
SBI PO Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
एसबीआई पीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 30 सितंबर 2025 तक या उससे पहले किसी भी विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
SBI PO Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
एसबीआई पीओ भर्ती 2025 के तहत कुल 541 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 500 रिक्तियां नियमित होंगी, जबकि 41 रिक्तियां बैकलॉग होंगी। कैटेगरी वाइज रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं।
नियमित रिक्तियां
- अनारक्षित - 203 पद
- ओबीसी - 135 पद
- ईडब्ल्यूएस - 50 पद
- एससी - 75 पद
- एसटी - 37 पद
- कुल - 500 पद
बैकलॉग रिक्तियां
- एससी - 5 पद
- एसटी - 36 पद
- कुल - 41 पद
SBI PO Recruitment 2025: प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर्स का चयन तीन चरणों की प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों का वस्तुनिष्ठ टेस्ट शामिल होगा जो ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में 3 खंड होंगे।
|
क्रमांक
|
परीक्षा का नाम
|
प्रश्नों की संख्या
|
कुल अंक
|
अवधि
|
|---|---|---|---|---|
|
1.
|
अंग्रेज़ी भाषा
|
40
|
कुल अधिकतम अंक 100
|
20 मिनट
|
|
2.
|
गणितीय अभिरुचि (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड)
|
30
|
|
20 मिनट
|
|
3.
|
तार्किक क्षमता (रीज़निंग एबिलिटी)
|
30
|
|
20 मिनट
|
|
|
कुल
|
100
|
100
|
60 मिनट
|
SBI PO Recruitment 2025: मुख्य परीक्षा के लिए चयन मानदंड
प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में कोई सेक्शनवाइज कट-ऑफ नहीं होगा। प्रत्येक श्रेणी में रिक्तियों की संख्या के लगभग 10 गुना उम्मीदवारों को मेरिट सूची के शीर्ष से मुख्य परीक्षा के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।
एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और इसमें 200 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 50 अंकों के लिए वर्णनात्मक परीक्षा शामिल होगी। वस्तुनिष्ठ परीक्षा के तुरंत बाद वर्णनात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को अपने वर्णनात्मक परीक्षा के उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार