SBI PO Recruitment 2024: एसबीआई पीओ भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 19 जनवरी तक करें रजिस्ट्रेशन
Santosh Kumar | January 16, 2025 | 05:50 PM IST | 1 min read
एसबीआई पीओ भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने आज यानी 16 जनवरी को प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) भर्ती 2024-25 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 19 जनवरी तक बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार जो एसबीआई पीओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। एसबीआई पीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
SBI PO Exam: Sample Papers | Preparation Tips
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसबीआई पीओ 2024 प्रारंभिक परीक्षा 8 और 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाले या यूजी डिग्री प्रोग्राम कर रहे छात्र आवेदन करने के पात्र हैं।
एसबीआई पीओ भर्ती 2024 प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही एसबीआई मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। इसके बाद सफल उम्मीदवारों के लिए साइकोमेट्रिक टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
SBI PO Recruitment 2024: आवेदन शुल्क, आयु सीमा
एसबीआई पीओ भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर पीओ भर्ती 2024 नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Also read SBI Clerk Recruitment 2024: एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स भर्ती के 13,735 पदों पर रिक्ति
SBI PO 2024 Vacancy: एसबीआई पीओ परीक्षा कार्यक्रम
एसबीआई पीओ प्री परीक्षा के लिए कॉल लेटर फरवरी 2025 के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किया जाएगा और एसबीआई पीओ प्री रिजल्ट 2024 अप्रैल 2025 में जारी किया जाएगा। मुख्य परीक्षा अप्रैल या मई में होगी।
एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा के लिए कॉल लेटर अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा और एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट मई/जून में जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल