SBI PO Mains Exam 2026: एसबीआई पीओ मेन्स एग्जाम 12 सितंबर को; एडमिट कार्ड डेट, डाउनलोड चरण और पैटर्न जानें

Abhay Pratap Singh | August 22, 2026 | 04:04 PM IST | 2 mins read

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स 2026 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

एसबीआई पीओ मेन्स 2026 एडमिट कार्ड सितंबर माह में जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2026 के लिए मुख्य परीक्षा 12 सितंबर को ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों के लिए एसबीआई पीओ मेन्स 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स 2026 एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। प्रारंभिक परीक्षा 1 और 2 अगस्त, 2026 को आयोजित की गई थी। एसबीआई पीओ 2026 चयन प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है। दोनों चरणों में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

SBI PO Mains Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सबसे पहले, एसबीआई करियर पोर्टल पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, ‘करंट ओपनिंग’ टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, पीओ भर्ती 2026 लिंक खोंजें।
  • मेन्स कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या व पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • एसबीआई पोओ मेन्स कॉल लेटर जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Also read SBI JA Recruitment 2026: एसबीआई में जूनियर एसोसिएट के 7,680 पदों के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 31 अगस्त

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2026 के साथ मूल वैध फोटो पहचान पत्र व उसकी एक फोटोकॉपी के साथ पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को एसबीआई पीओ कॉल लेटर में दिए गए निर्देशों को पालन करना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1500 पदों को भरा जाएगा।

SBI PO Mains Exam Pattern 2026: एसबीआई पीओ 2026 मुख्य परीक्षा पैटर्न

एसबीआई पीओ मेन्स 2026 एग्जाम में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे। वर्णनात्मक सेक्शन को छोड़कर मुख्य परीक्षा में 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग है। नीचे सारणी में पूरा पैटर्न जांच सकते हैं:

विषय प्रश्नों की संख्या अंक अवधि
ऑब्जेक्टिव टेस्ट

तर्कशक्ति और कंप्यूटर योग्यता

40

60

50 मिनट

डेटा विश्लेषण और व्याख्या

30

60

45 मिनट

सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता

60

60

45 मिनट

अंग्रेजी भाषा

40

20

40 मिनट

डिस्क्रिप्टिव टेस्ट

अंग्रेजी भाषा (पत्र लेखन और निबंध)

3

30

30 मिनट

कुल

170+ वर्णनात्मक

230

3 घंटे 30 मिनट

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]