SBI PO Interview Call Letter 2025: एसबीआई पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर जारी, डायरेक्ट लिंक से 9 जून तक करें डाउनलोड
Santosh Kumar | May 28, 2025 | 01:37 PM IST | 2 mins read
एसबीआई पीओ इंटरव्यू लेटर 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, तिथि, समय और साक्षात्कार स्थल जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) भर्ती 2025 के लिए इंटरव्यू लेटर जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से 9 जून 2025 तक डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करना होगा। एसबीआई पीओ इंटरव्यू लेटर 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
SBI PO Exam: Sample Papers | Preparation Tips
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसबीआई पीओ इंटरव्यू लेटर 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, तिथि, समय और साक्षात्कार स्थल जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए पात्र हैं।
SBI PO Mains Result 2025: एसबीआई पीओ रिजल्ट डिटेल्स
एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा 5 मई को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। एसबीआई पीओ 2025 मेन्स का रिजल्ट 21 मई को जारी किया गया। एसबीआई पीओ भर्ती अभियान के तहत कुल 600 रिक्तियां भरी जानी हैं।
इसमें 240 सामान्य वर्ग के लिए, 158 ओबीसी के लिए, 58 ईडब्ल्यूएस के लिए, 87 एससी के लिए और 57 एसटी के लिए हैं। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 5 अप्रैल को जारी किया गया। परीक्षा 8, 16 और 24 मार्च को आयोजित की गई।
SBI PO Interview Call Letter 2025: इंटरव्यू कॉल लेटर जारी
एसबीआई पीओ साइकोमेट्रिक टेस्ट 31 मई को आयोजित किया जाएगा, जबकि ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू 5 जून से 9 जून तक आयोजित किए जाने हैं। एसबीआई पीओ साइकोमेट्रिक पैनल में 4 से 5 सदस्य होते हैं जो उम्मीदवारों की व्यक्तित्व प्रोफ़ाइल बनाते हैं।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एसबीआई पीओ साइकोमेट्रिक टेस्ट कॉल लेटर 2025 ले जाना अनिवार्य है। एसबीआई पीओ साइकोमेट्रिक टेस्ट एडमिट कार्ड 31 मई तक आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।
SBI PO Call Letter 2025: एसबीआई पीओ कॉल लेटर कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसबीआई पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- sbi.co.in/web/careers/recruitment-results
- एसबीआई पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- एसबीआई पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें दर्ज डिटेल्स की जांच करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा