SBI Foundation: एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू, 21 मई लास्ट डेट
Saurabh Pandey | May 10, 2024 | 03:31 PM IST | 1 min read
एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले भारतीय नागरिक, भारत के प्रवासी नागरिक या भूटान और नेपाल के नागरिक होने चाहिए।
नई दिल्ली : स्टेट बैंक समूह की सीएसआर शाखा, एसबीआई फाउंडेशन ने यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप कार्यक्रम के 12वें संस्करण के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। फेलोशिप शिक्षित शहरी युवाओं, स्नातकों, या युवा पेशेवरों को ग्रामीण समुदायों और जमीनी स्तर पर गैर सरकारी संगठनों के साथ बदलाव के लिए काम करने पर बढ़ावा देती है।
पिछले 11 वर्षों में, एसबीआई वाईएफआई ने अपने विभिन्न युवाओं के नेतृत्व वाले हस्तक्षेपों के माध्यम से 20 राज्यों के 250 से अधिक गांवों में 150,000 से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।
13 महीने की फेलोशिप के लिए आवेदक भारतीय नागरिक, भारत के प्रवासी नागरिक या भूटान और नेपाल के नागरिक होने चाहिए। यह ग्रामीण जीवन को करीब से देखने और स्थानीय समुदायों और गैर-लाभकारी संस्थाओं के साथ मिलकर सतत ग्रामीण विकास लक्ष्यों की दिशा में काम करने का एक अवसर है।
SBI YFI: पात्रता मानदंड
- एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप कार्यक्रम के लिए उम्मीदवार की स्नातक डिग्री 1 अक्टूबर 2024 से पहले पूरी होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयुसीमा 21 से 32 वर्ष होनी चाहिए।
- चरण 1 -पंजीकरण और ऑनलाइन मूल्यांकन
- चरण 2 -व्यक्तिगत साक्षात्कार
Also read UPSC CDS 1 Result 2024: यूपीएससी सीडीएस 1 रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप कार्यक्रम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मई 2024 तक है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल