SBI Clerk Prelims Result Date 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित, जानें संभावित तिथि
Santosh Kumar | March 24, 2025 | 11:47 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को एसबीआई क्लर्क परिणाम डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) द्वारा जल्द ही एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 की घोषणा की जाएगी। उम्मीद है कि एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 इस महीने के अंत तक यानी 31 मार्च 2025 तक घोषित कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जारी होने पर उसे डाउनलोड कर सकेंगे।
बैंक ने अभी तक एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2025 की घोषणा के लिए कोई तारीख और समय जारी नहीं किया है। एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती प्रक्रिया में प्रारंभिक, मुख्य और भाषा दक्षता परीक्षा सहित कई चरण शामिल हैं।
एसबीआई क्लर्क प्री 2025 परीक्षा 22 फरवरी से 1 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई। मुख्य परीक्षा के लिए रिक्तियों की संख्या से लगभग 10 गुना उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
SBI Clerk Prelims Result Date 2025: कुल 13,735 पदों पर भर्ती
उम्मीदवारों को एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अधिसूचना के अनुसार, मुख्य परीक्षा मार्च/अप्रैल 2025 में होगी।
प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम मुख्य परीक्षा आयोजित होने से पहले घोषित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13,735 पद भरे जाएंगे।
SBI Clerk Prelims Result 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद इसकी जांच कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
- होमपेज पर 'रिक्रूटमेंट रिजल्ट' सेक्शन पर क्लिक करें।
- एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक खोलें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- यहां जरूरी जानकारी भरें और सबमिट करें।
- एसबीआई क्लर्क रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल