SBI Clerk Prelims Result 2026 LIVE: एसबीआई क्लर्क जेए प्री रिजल्ट जल्द; कटऑफ, क्वालीफाइंग मार्क्स, मेन डेट
Abhay Pratap Singh | November 18, 2026 | 01:28 PM IST | 2 mins read
एसबीआई क्लर्क जूनियर एसोसिएट भर्ती 2026 प्रक्रिया में प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा दक्षता परीक्षा (LPT) शामिल है।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा जल्द ही जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) पदों के लिए आयोजित एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपना परिणाम जांच सकते हैं।
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि यह पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा। एसबीआई क्लर्क जेए प्री रिजल्ट 2026 पीडीएफ में चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल होंगे।
SBI Clerk Prelims Result Date: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2026
बैंक द्वारा प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड और कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक अलग से जारी किए जाएंगे। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। प्रारंभिक परीक्षा 26 और 27 सितंबर, 2026 को आयोजित की गई थी।
एसबीआई ने अभी तक जूनियर एसोसिएट प्रीलिमिनरी एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है। एसबीआई जूनियर एसोसिएट प्री स्कोरकार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, कुल प्राप्त अंक, सेक्शन-वाइज अंक और योग्यता स्थिति सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे।
एसबीआई क्लर्क मेन 2026 एग्जाम 26 और 27 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 के माध्यम से 7,680 रेगुलर जूनियर एसोसिएट के पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए एसबीआई करियर्स पोर्टल पर जाएं।
SBI JA Pre Result 2026: डाउनलोड चरण
एसबीआई जेए प्रीलिम्स रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
- करियर सेक्शन ओपन करें और करंट ओपनिंग्स पर क्लिक करें।
- जूनियर एसोसिएट भर्ती नोटिफिकेशन खोजें।
- प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर जांचें।
November 18, 2026 | 01:28 PM IST
sbi ja result 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2026 की संभावित तिथि
कई मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2026 आज घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट sbi.bank.in पर देख सकेंगे।
November 18, 2026 | 12:50 PM IST
sbi clerk prelims result out?
नहीं, SBI इंडिविजुअल स्कोरकार्ड और स्टेट-वाइज, कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स अलग से (sbi clerk prelims result link) जारी करेगा।
November 18, 2026 | 12:46 PM IST
sbi ja pre result 2026: आगे की प्रक्रिया
sbi clerk prelims result में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी मेन्स में उपस्थित होने के पात्र होंगे। नवीनतम अपडेट के लिए sbi careers portal पर विजिट करें।
November 18, 2026 | 12:46 PM IST
SBI Clerk Prelims Result 2026 LIVE: एसबीआई क्लर्क प्री रिजल्ट 2026 कब आएगा?
एसबीआई द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in career पर जल्द ही sbi ja prelims result 2026 जारी किया जाएगा। जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
अगली खबर
]CGBSE Practical Exams 2027: सीजी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा कार्यक्रम जारी, निर्देश जांचें
बोर्ड द्वारा 17 नवंबर, 2026 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाएं और प्रोजेक्ट वर्क 1 जनवरी से 20 जनवरी, 2027 तक संबंधित स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी