SBI Clerk Admit Card 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड sbi.bank.in पर जारी, 20 सितंबर से होगा एग्जाम
Santosh Kumar | September 14, 2025 | 01:04 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जूनियर एसोसिएट के 6,589 पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in या sbi.bank.in पर के माध्यम से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। जारी शेड्यूल के अनुसार, एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है।
SBI Clerk Admit Card 2025: प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न
इसके साथ ही, उम्मीदवार को एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) ले जाना आवश्यक है। एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें अंग्रेजी भाषा (30 प्रश्न), न्यूमेरिकल एबिलिटी (35 प्रश्न), और रीजनिंग एबिलिटी (35 प्रश्न) शामिल होंगे। प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित है, और गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे।
SBI Clerk Admit Card 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- पोर्टल पर ‘करियर्स’ सेक्शन में ‘रिक्रूटमेंट रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
- एसबीआई पीओ प्री एडमिट कार्ड 2025 लिंक को ओपन करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
- एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
एसबीआई क्लर्क 2025 की चयन प्रक्रिया में 3 चरण शामिल हैं: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलएलपीटी)। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर होगा।
प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे, मेन्स परीक्षा में जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, और जनरल इंग्लिश जैसे विषय शामिल होंगे।
अगली खबर
]SBI PO Mains Admit Card 2025: एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड जारी, sbi.co.in पर करें चेक, 13 सितंबर को एग्जाम
प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई पीओ मेंस 2025 परीक्षा 13 सितंबर 2025 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम