SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट कब आएगा, संभावित कट-ऑफ और अन्य विवरण जांचें
Abhay Pratap Singh | December 29, 2025 | 04:35 PM IST | 2 mins read
एसबीआई क्लर्क मेन्स स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थियों को पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा क्लर्क (जूनियर एसोसिएट – कस्टमर सर्विस एंड सेल्स) मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जनवरी 2026 में जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर एसबीआई क्लर्क मेन्स 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई क्लर्क मेन्स स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थियों को पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एसबीआई क्लर्क 2025 मुख्य परीक्षा 21 नवंबर को देशभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी।
SBI Clerk Mains Expected Cut Off 2025: संभावित कट-ऑफ
रिपोर्ट के अनुसार, एसबीआई क्लर्क मेन्स 2025 का संभावित कट-ऑफ 86 से 73 के बीच रहने की उम्मीद है। एसबीआई क्लर्क मेन्स कटऑफ अंक का निर्धारण रिक्तियों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और पिछले वर्ष के कट-ऑफ अंक के आधार पर किया जाता है।
एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 6,589 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एसबीआई करियर्स पोर्टल पर विजिट करें।
एसबीआई क्लर्क पद पर चयनित कैंडिडेट की बेसिक सैलरी 26,730 रुपये है, जिसमें ग्रेजुएट उम्मीदवारों को दो अतिरिक्त इंक्रीमेंट का फायदा मिलता है। भत्ते के बाद कुल सैलरी करीब 45,888 रुपये होती है। कटौतियों के बाद उम्मीदवार को प्रति माह लगभग 39,529 रुपये इन-हैंड वेतन दिया जाता है।
SBI Clerk Mains 2025 Result: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क मेन्स 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, “करियर” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता एवं बिक्री) भर्ती” लिंक के अंतर्गत ‘मुख्य परीक्षा परिणाम’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण की सहायता से रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र