SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट जारी, sbi.co.in पर देखें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर
Santosh Kumar | June 11, 2025 | 05:00 PM IST | 2 mins read
एसबीआई क्लर्क मेन्स स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने आज यानी 11 जून को एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इसमें नियुक्ति के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट में प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों को एसएमएस के माध्यम से अलग से सूचित किया गया है। एसबीआई जेए मेन्स परीक्षा 10 और 12 अप्रैल को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
एसबीआई मुख्य परीक्षा के परिणाम के साथ-साथ एसबीआई श्रेणी-वार और राज्य-वार कट-ऑफ अंक और व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी करता है। उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क मेन्स स्कोरकार्ड में सेक्शन-वार और कुल अंक देख सकते हैं।
SBI Clerk Mains 2025 Result: कुल 13,735 पद भरे जाएंगे
इससे पहले, एसबीआई ने लेह और कारगिल घाटी (चंडीगढ़ सर्कल) सहित लद्दाख यूटी के लिए मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित किया। एसबीआई इस भर्ती अभियान के माध्यम से देश भर में 13,735 जूनियर एसोसिएट रिक्तियों को भरेगा।
रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की जाती है। चयनित उम्मीदवारों को भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) के लिए उपस्थित होना आवश्यक है।
SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 की जांच की जांच कर सकते हैं-
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'करियर' सेक्शन में जाएं।
- अब लिंक देखें और रिक्रूटमेंट रिजल्ट पर क्लिक करें।
- एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर देखें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।
एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट को दोबारा चेक कराने की कोई सुविधा नहीं है। प्राधिकरण द्वारा घोषित एसबीआई क्लर्क रिजल्ट अंतिम है। एसबीआई क्लर्क परीक्षा का आयोजन बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) द्वारा किया जाता है।
अगली खबर
]RAS Mains 2024 Exam City Slip: आरपीएससी आरएएस मेंस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
आयोग ने यह जानकारी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in के जरिए साझा की है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इस पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार