SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेन्स का रिजल्ट कब आएगा? डाउनलोड चरण, कुल पद और वेतन जानें
Abhay Pratap Singh | June 5, 2025 | 03:47 PM IST | 2 mins read
एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को ही स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से किसी भी समय एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर एसबीआई क्लर्क मेन्स का रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI Clerk: Sample papers | Preparation tips
एसबीआई क्लर्क मेन्स स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। एसबीआई क्लर्क मुख्य परिणाम 2025 के साथ ही श्रेणीवार कट-ऑफ अंक और अंतिम मेरिट सूची भी जारी की जाएगी। हालांकि, SBI ने अभी तक परिणाम घोषणा की तिथि व समय की पुष्टि नहीं की है।
क्लर्क मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को ही स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। केवल दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों पर ही अंतिम नियुक्ति के लिए विचार किया जाएगा। एसबीआई क्लर्क अंतिम मेरिट सूची 2025 केवल मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 13,735 जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री) के पदों को भरा जाएगा। एसबीआई क्लर्क के लिए मूल वेतन 17,900 रुपए प्रति माह से शुरू होता है, जिसमें स्नातकों के लिए दो अग्रिम वेतन वृद्धि शामिल है।
एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 10 और 12 अप्रैल को तथा प्रारंभिक परीक्षा 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम 28 मार्च, 2025 को घोषित किए गए थे। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र थे।
SBI Clerk Mains Result 2025 Link: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क परिणाम तक पहुंचने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज के शीर्ष दाईं ओर 'करियर' अनुभाग पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'भर्ती परिणाम' अनुभाग पर विजिट करें।
- एसबीआई जेए रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ में चयनित कैंडिडेट के रोल की जांच कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल