SBI Clerk Mains 2023 Exam Date: एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा 9 जून को होगी आयोजित; संशोधित एडमिट कार्ड जारी
Santosh Kumar | May 28, 2024 | 09:19 PM IST | 2 mins read
एसबीआई क्लर्क 2023 मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा क्लर्क मुख्य परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी गई है। जिन लोगों की परीक्षा फरवरी मार्च 2024 में आयोजित नहीं हुई थी उनके लिए एसबीआई क्लर्क मेन्स 2023 परीक्षा 9 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई क्लर्क 2023 मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। बता दें कि एसबीआई क्लर्क 2023 परिणाम लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के समापन के बाद घोषित किया जाएगा। एसबीआई क्लर्क मेन्स 2023 परीक्षा 25 फरवरी और 4 मार्च को आयोजित की गई थी।
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेन्स और स्थानीय भाषा परीक्षा शामिल है। जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 10 और 12 में स्थानीय भाषा का अध्ययन किया है, उन्हें स्थानीय भाषा परीक्षा से छूट दी गई है। हालाँकि, जिन लोगों ने निर्दिष्ट भाषा का अध्ययन नहीं किया है, उनके लिए स्थानीय भाषा की परीक्षा अनिवार्य है।
Also read SBI Clerk Mains Result 2023: एसबीआई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट sbi.co.in पर होगा जारी; रिक्त पद 8,283
SBI Clerk Mains 2023 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- पेज पर उपलब्ध Careers लिंक पर क्लिक करें।
- 'Join SBI' अनुभाग पर क्लिक कर Current Openings सेक्शन में जाएं।
- अब "जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती पर क्लिक करें।
- नए पेज खुलेगा, यहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- एसबीआई क्लर्क मेन्स हॉल टिकट प्रदर्शित किया जाएगा।
एसबीआई क्लर्क मेन्स 2024 परीक्षा की अवधि 2 घंटे 40 मिनट है। एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2024 में चार खंड शामिल हैं। एसबीआई क्लर्क मुख्य पेपर कुल 200 अंकों का होगा जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काट लिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें