Sainik School Admission: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 28 को, जानिए कहां कितनी सीटों पर मिलेगा लड़कियों को एडमिशन
Mithilesh Kumar | January 25, 2024 | 12:23 PM IST | 3 mins read
पुराने पैटर्न वाले सभी 33 सैनिक स्कूलों के कक्षा 6 में लड़कियों को एडमिशन दिया जाएगा। कुछ सैनिक स्कूलों के कक्षा 9 में भी लड़कियों के लिए सीटों की व्यवस्था है।
नई दिल्ली : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2024) का आयोजन 28 जनवरी 2024 को किया जाएगा। लड़कियों के लिए अब सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए लगातार अवसर बढ़ रहे हैं। पहले से संचालित 33 सैनिक स्कूलों की छठवी कक्षा में लड़कियों के लिए 340 सीटें रखी गई हैं। इसके अलावा लड़कियों के लिए सैनिक स्कूल कक्षा 9 में प्रवेश के द्वार भी खुले हैं। पुरानी व्यवस्था के तहत संचालित सैनिक स्कूलों में लड़कियों के लिए 42 सीटें हैं।
वहीं नए मंजूर किए गए 19 सैनिक स्कूलों द्वारा भी कक्षा 6 में लड़कियों को प्रवेश दिया जाएगा। इन स्कूलों में लड़कियों के लिए 486 सीटें हैं। वहीं इनके खुल जाने से लड़कों के लिए 1609 सीटें बढ़ जाएंगी। अडानी वर्ल्ड स्कूल, नेल्लोर आंध्र प्रदेश की 80 सीटों और केरल के कोझिकोड में वेद व्यास विद्यालयम् सैनिक स्कूल की 80 सीटों पर लड़के और लड़कियां दोनों ही प्रवेश पाने के लिए पात्र हैं। 19 नए स्कूलों के खुल जाने से सैनिक स्कूलों में उपलब्ध कुल सीटों की संख्या में 2255 सीटों की बढ़ोतरी हो जाएगी।
गुजरात के श्री ब्रह्मानंद विद्या मंदिर में लड़कियों के लिए 120 सीटें
नए स्कूल सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में गैर सरकारी संगठनों/निजी/राज्य सरकार के स्कूलों के साथ साझेदारी मोड में चलाए जाएंगे। इसमें कक्षा 6 में लड़कियों के लिए सबसे अधिक 120 सीटें गुजरात के श्री ब्रह्मानंद विद्या मंदिर में है। वहीं पंजाब के दयानंद सैनिक स्कूल में लड़कियों को कक्षा 6 की 90 सीटों पर एडमिशन (Sainik School Admission) दिया जाएगा।
मथुरा के वृंदावन में बालिकाओं के लिए पहला पूर्ण सैनिक स्कूल खुला
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1 जनवरी, 2024 को उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन में बालिकाओं के लिए पहले पूर्ण सैनिक स्कूल (Girls Sainik School) संविद गुरुकुलम सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया है। इस विद्यालय में कुल 870 बालिका विद्यार्थियों को शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह स्कूल सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में गैर सरकारी संगठनों/निजी/राज्य सरकारी विद्यालयों के साथ साझेदारी के अंतर्गत 100 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना की पहल के तहत आरंभ किया गया है, जिनमें से 42 विद्यालय स्थापित किए जा चुके हैं। ये मौजूदा 33 सैनिक स्कूलों के अतिरिक्त बनने वाले विद्यालय हैं, जो पहले से ही पूर्ववर्ती पैटर्न के तहत कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं।
मिजोरम में पहली बार मिला था लड़कियों को सैनिक स्कूल में प्रवेश
2019 में सैनिक विद्यालयों में लड़कियों के प्रवेश को शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए चरणबद्ध तरीके से मंजूरी दी गई थी। मिजोरम के सैनिक स्कूल छिंगछिप में रक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद यह निर्णय लिया गया था। मिजोरम का सैनिक स्कूल देश का पहला ऐसा सैनिक स्कूल है, जिसने लड़कियों को एडमिशन दिया।
पुराने सभी 33 सैनिक स्कूलों में पढ़ेंगी लड़कियां
बालक-बालिका समानता का लक्ष्य हासिल करने और सशस्त्र बलों में महिलाओं को शामिल करने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए, सभी 33 सैनिक स्कूलों में वर्ष 2021-22 से गर्ल कैडेटों को भी शामिल किया गया है।
33 सैनिक स्कूल और उनमें कक्षा 6 में लड़कों और लड़कियों के लिए सीटों की संख्या
|
राज्य |
सैनिक स्कूल का नाम |
लड़कों के लिए सीट |
लड़कियों के लिए सीट |
कुल सीट |
|---|---|---|---|---|
|
आंध्र प्रदेश |
सैनिक स्कूल कोरुकोंडा |
68 |
10 |
78 |
|
आंध्र प्रदेश |
सैनिक स्कूल कलिकिरि |
95 |
10 |
105 |
|
अरुणाचल प्रदेश |
सैनिक स्कूल ईस्ट सियांग |
50 |
10 |
60 |
|
असम |
सैनिक स्कूल गोलपाड़ा |
70 |
10 |
80 |
|
बिहार |
सैनिक स्कूल नालंदा |
62 |
10 |
72 |
|
बिहार |
सैनिक स्कूल गोपालगंज |
60 |
10 |
70 |
|
छत्तीसगढ़ |
सैनिक स्कूल अंबिकापुर |
90 |
10 |
100 |
|
गुजरात |
सैनिक स्कूल बालाचडी |
90 |
10 |
100 |
|
हरियाणा |
सैनिक स्कूल रेवाड़ी |
70 |
10 |
80 |
|
हरियाणा |
सैनिक स्कूल कुंजपुरा |
90 |
10 |
100 |
|
हिमाचल प्रदेश |
सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा |
60 |
10 |
70 |
|
जम्मू एवं कश्मीर |
सैनिक स्कूल नगरोटा |
55 |
10 |
65 |
|
झारखंड |
सैनिक स्कूल तिलैया |
106 |
12 |
118 |
|
कर्नाटक |
सैनिक स्कूल बीजापुर |
108 |
12 |
120 |
|
कर्नाटक |
सैनिक स्कूल कोडागु |
80 |
10 |
90 |
|
केरल |
सैनिक स्कूल कज़्कूटम |
64 |
10 |
74 |
|
मध्य प्रदेश |
सैनिक स्कूल रीवा |
54 |
10 |
64 |
|
महाराष्ट्र |
सैनिक स्कूल सतारा |
90 |
10 |
100 |
|
महाराष्ट्र |
सैनिक स्कूल चंद्रपुर |
95 |
10 |
105 |
|
मणिपुर |
सैनिक स्कूल इंफाल |
111 |
12 |
123 |
|
मिजोरम |
सैनिक स्कूल छिंगछिप |
60 |
10 |
70 |
|
नगालैंड |
सैनिक स्कूल पुंगलवा |
110 |
10 |
120 |
|
ओडिशा |
सैनिक स्कूल भुवनेश्वर |
80 |
10 |
90 |
|
ओडिशा |
सैनिक स्कूल संबलपुर |
70 |
10 |
80 |
|
पंजाब |
सैनिक स्कूल कपूरथला |
108 |
12 |
120 |
|
राजस्थान |
सैनिक स्कूल चितौढ़गढ़ |
90 |
10 |
100 |
|
राजस्थान |
सैनिक स्कूल झूंझनू |
90 |
10 |
100 |
|
तमिलनाडु |
सैनिक स्कूल अमरावती नगर |
104 |
12 |
116 |
|
उत्तराखंड |
सैनिक स्कूल गोराखल |
60 |
10 |
70 |
|
उत्तर प्रदेश |
सैनिक स्कूल मैनपुरी |
80 |
10 |
90 |
|
उत्तर प्रदेश |
सैनिक स्कूल झांसी |
70 |
10 |
80 |
|
उत्तर प्रदेश |
सैनिक स्कूल अमेठी |
70 |
10 |
80 |
|
पश्चिम बंगाल |
सैनिक स्कूल पुरुलिया |
60 |
10 |
70 |
इसके अलावा नए खोले गए या खुलने जा रहे सैनिक स्कूलों में भी कक्षा 6 में लड़कियों को एडमिशन दिया जाएगा।
1961 में खुला था पहला सैनिक स्कूल
सैनिक स्कूलों का प्राथमिक उद्देश्य राष्ट्रीय रक्षा अकादमी यानी एनडीए में प्रवेश के लिए कैडेटों को शैक्षणिक, शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करना है। 1961 में सैनिक स्कूल सोसायटी (एसएसएस) के तत्वावधान में सरकार द्वारा 5 सैनिक स्कूल खोले गए थे। इसमें पहला स्कूल 23 जनू 1961 को महाराष्ट्र के सतारा में खुला। इसके बाद उसी वर्ष लोगों की बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करने, राष्ट्रीय अखंडता और एकता की भावना को बढ़ावा देने और विविध सामाजिक व आर्थिक पृष्ठभूमि के युवाओं को आकर्षित करने के लिए, बाद में देश भर में 28 और सैनिक स्कूल खोले गए, जिससे सैनिक स्कूलों की संख्या 33 हो गई। अब इसका और विस्तार हो रहा है।
अगली खबर
]Indian Army Recruitment 2024: भारतीय सेना में एसएससी के 381 रिक्तियों के लिए आवेदन शुरू, 21 फरवरी अंतिम तिथि
इंडियन आर्मी शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के लिए अविवाहित महिला और पुरुष व रक्षा कर्मियों की विधवाओं से आवेदन मांगे हैं। चयनित उम्मीदवारों को 49 सप्ताह की अवधि के लिए अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 3 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी