SAIL Recruitment 2024: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में ऑपरेटर कम टेक्नीशियन पदों पर भर्ती शुरू
Saurabh Pandey | February 29, 2024 | 01:25 PM IST | 2 mins read
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती 2024 सामान्य,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी,एसटी,पीडब्ल्यूबीडी,ईएसएम और विभागीय उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये का शुल्क लागू है।
नई दिल्ली : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ऑपरेटर कम टेक्नीशियन के 314 पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए पात्र उम्मीदवार सेल की आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 18 मार्च 2024 तक है।
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती ऑपरेटर कम टेक्नीशियन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती 2024 सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के आवेदकों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी,एसटी,पीडब्ल्यूबीडी, ईएसएम और विभागीय उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से ही करना होगा।
Also read CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी में इस बार बड़े बदलाव, आवेदन से पहले देखें पूरी लिस्ट
परीक्षा पैटर्न
पात्र उम्मीदवारों को हिंदी या अंग्रेजी भाषा में होने वाले कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में शामिल होना होगा। सीबीटी में ऑब्जेक्टिव टाइप के 100 प्रश्न दो भागों में होंगे। जिसमें 50 प्रश्न डोमेन नॉलेज, जबकि 50 प्रश्न एप्टीट्यूड का होगा। कंप्यूटर आधारित टेस्ट 90 मिनट के लिए आयोजित किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित टेस्ट में पास होने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए उम्मीदवारों को 50 पर्सेंटाइल हासिल करना होगा, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग के लिए 40 पर्सेंटाइल रखा गया है। क्वालीफाइंग अंकों की गिनती अलग से संबंधित पद के अनुसार की जाएगी।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा और स्किल टेस्ट की तारीख, परीक्षा केंद्र, समय पात्र उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और ऑनलाइन, एसएमएस, आधिकारिक वेबसाइट, ईमेल के माध्यम से बताई जाएगी। परीक्षा केंद्र का आवंटन पूरे देश में कहीं भी करने का अधिकार सेल मैनेजमेंट का होगा। परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति नहीं होगी।
SAIL Recruitment ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cellcareers.com पर जाएं।
- 'लॉगिन' पर क्लिक करके वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करें।
- अपने पंजीकरण विवरण की मदद से लॉगिन करें।
- अब पद का चयन करें, फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- अब पूरा फॉर्म जमा करें और इसकी एक प्रति डाउनलोड कर लें।
- आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल