Santosh Kumar | August 19, 2025 | 06:20 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी स्कोरकार्ड 2025 चेक या डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने स्नातकोत्तर के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट पीजी) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक पाली में आयोजित की गई। उम्मीदवार अपने नीट पीजी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
एनबीई नीट पीजी स्कोरकार्ड 2025 चेक या डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। नीट पीजी 2025 परीक्षा में लगभग 2.42 लाख मेडिकल स्नातक शामिल हुए।
परीक्षा एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा, डीएनबी और अन्य स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। नीट पीजी स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के रोल नंबर, प्राप्त अंक और अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) शामिल है।
एनबीईएमएस नीट पीजी 2025 के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए न्यूनतम कटऑफ 50 पर्सेंटाइल, सामान्य-पीडबल्यूबीडी श्रेणी के लिए 45 पर्सेंटाइल और एससी/एसटी/ओबीसी (दिव्यांग सहित) के लिए 40 पर्सेंटाइल है।
नीट पीजी कटऑफ अंक परीक्षा की कठिनाई, उम्मीदवारों की संख्या और उपलब्ध सीटों पर निर्भर करता है। योग्य उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा आयोजित नीट पीजी 2025 काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे।
एमसीसी 50% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) और राज्य कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करेगा। नीट पीजी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा।
Also readNEET PG 2025 Result (Out) Live: नीट पीजी रिजल्ट जारी @natboard.edu.in, स्कोरकार्ड डायरेक्ट लिंक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट पीजी 2025 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-
नीट पीजी 2025 परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) थे, प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का था और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) थी। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा गया।