Saurabh Pandey | August 19, 2025 | 07:56 PM IST | 1 min read
नीट पीजी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के NEET PG 2025 स्कोर, रैंक, श्रेणी और कुल अंक शामिल होंगे। काउंसलिंग के दौरान इन कुल अंकों का मूल दस्तावेजों से सत्यापन किया जाएगा।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Now
नई दिल्ली : राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने नीट पीजी परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट पीजी) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in के माध्यम से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
एनबीईएमएस की तरफ से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों के व्यक्तिगत नीट पीजी 2025 स्कोरकार्ड 29 अगस्त से एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे और इन्हें छह महीने तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।
नीट पीजी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के NEET PG 2025 स्कोर, रैंक, श्रेणी और कुल अंक शामिल होंगे। काउंसलिंग के दौरान इन कुल अंकों का मूल दस्तावेजों से सत्यापन किया जाएगा।
अखिल भारतीय 50% कोटा सीटों के लिए मेरिट सूची अलग से घोषित की जाएगी। राज्य कोटा सीटों के लिए अंतिम मेरिट सूची/श्रेणीवार मेरिट सूची राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा उनकी योग्यता/पात्रता मानदंडों, लागू दिशानिर्देशों/नियमों और आरक्षण नीति के अनुसार तैयार की जाएगी।
श्रेणी | न्यूनतम पात्रता / योग्यता प्रतिशत | कट-ऑफ अंक (800 में से) |
|---|---|---|
सामान्य / ईडब्ल्यूएस | 50th परसेंटाइल | 276 |
सामान्य PwBD | 45th परसेंटाइल | 255 |
एससी / एसटी / ओबीसी | 40th परसेंटाइल | 235 |
एससी/एसटी/ओबीसी के PwBD उम्मीदवार (Same as above) | 40th परसेंटाइल | 235 |
क्रम संख्या | आवेदन आईडी | रोल नंबर | कुल अंक (800 में से) | NEET-PG 2025 रैंक |
|---|---|---|---|---|
1 | PG25037739 | 2566100001 | 369 | 72757 |
2 | PG25145487 | 2566100002 | 65 | 224855 |
3 | PG25227356 | 2566100003 | 287 | 109451 |
4 | PG25217254 | 2566100004 | 143 | 194409 |
5 | PG25058525 | 2566100005 | 484 | 29620 |
6 | PG25159583 | 2566100006 | 79 | 221956 |
7 | PG25108030 | 2566100007 | 511 | 21391 |
8 | PG25143861 | 2566100008 | 355 | 78583 |
9 | PG25084439 | 2566100009 | 236 | 137268 |
10 | PG25016681 | 2566100010 | 152 | 189099 |
11 | PG2501249 | 2566100011 | 103 | 213914 |
12 | PG25095060 | 2566100012 | 293 | 106570 |
13 | PG25015253 | 2566100013 | 175 | 175188 |
14 | PG25208157 | 2566100014 | 191 | 165517 |
15 | PG25033576 | 2566100015 | 171 | 178156 |
16 | PG25125521 | 2566100016 | 508 | 22383 |
17 | PG25007729 | 2566100017 | 475 | 32656 |
18 | PG25186621 | 2566100018 | 345 | 82753 |
19 | PG25026160 | 2566100019 | 125 | 204381 |
20 | PG25008549 | 2566100020 | 302 | 102244 |
NEET PG 2025 परीक्षा 3 अगस्त को देश भर में एक ही पाली में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए MD, MS, DNB, DrNB (प्रत्यक्ष 6 वर्षीय) और स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
नीट यूजी राउंड 1 के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया हाल ही में पूरी हुई और परिणाम एमसीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जिन उम्मीदवारों ने सीट स्वीकार कर ली है, लेकिन अब उसे छोड़ना चाहते हैं, वे पोर्टल के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh